Categories: देश

‘हिम्मत पहले भी थी, अब चार गुना…’ ‘मोहम्मद’ दीपक से मिले राहुल गांधी; कोटद्वार जाकर लेंगे जिम की सदस्यता

Rahul Gandhi Meet Mohammad Deepak: उत्तराखंड के कोटद्वार में 'मोहम्मद दीपक' के नाम से देशभर में मशहूर हुए दीपक कुमार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है. राहुल गांधी ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं है.

Published by Mohammad Nematullah

Rahul Gandhi Meet Mohammad Deepak: उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से देशभर में मशहूर हुए दीपक कुमार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है. राहुल गांधी ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं है. मुलाकात के बारे में अपने फेसबुक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, “हर इंसान बराबर है; यही भारतीयता है, यही मोहब्बत की दुकान है.” राहुल गांधी से मिलने के बाद दीपक कुमार ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें अपने सपोर्ट का भरोसा दिया है और कोटद्वार आकर उनके जिम की मेंबरशिप लेने का वादा किया है.

26 जनवरी को कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग की दुकान पर “बाबा” नाम को लेकर विवाद हो गया था. हिंदू संगठन बजरंग दल ने नाम पर एतराज जताया और बुज़ुर्ग को नाम बदलने की चेतावनी दी है.

 दीपक कुमार ने बुज़ुर्ग के सपोर्ट में अकेले ही बजरंग दल का सामना किया था. कहा जाता है कि उन्होंने खुद को “मोहम्मद दीपक” कहा, दीपक की बातें देशभर में वायरल हो गईं और सुर्खियां बनीं है. इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर दीपक कुमार की खूब तारीफ की और उन्हें देश का हीरो बताया था.

कौन हैं मुस्लिम IAS फराह हुसैन? ऐसा परिवार जहां पहले से हैं 3 IAS, 1 IPS और 5 RAS अधिकारी; जानें सफलता की मिसाल

राहुल गांधी का फेसबुक पोस्ट

कोटद्वार में एक जिम मालिक दीपक कुमार जिन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम की है. हाल ही में दिल्ली में 10 जनपथ पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिला है. इस दौरान राहुल गांधी ने दीपक की हिम्मत की तारीफ की और उनकी पत्नी से फोन पर बात की है.

Related Post

राहुल गांधी ने दीपक कुमार के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं है. कैप्शन में लिखा है, “हर इंसान बराबर है, यही भारतीयता है, यही प्यार की दुकान है. उत्तराखंड के भाई मोहम्मद दीपक से मुलाकात एकता और हिम्मत की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए.” राहुल गांधी पहले भी दीपक कुमार की तारीफ कर चुके है. राहुल के अलावा AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी दीपक की तारीफ करते हुए कहा कि देश को उत्तराखंड के दीपक जैसे और दीपकों की जरूरत है.

सपना चौधरी भी फेल! हरियाणवी गाने पर 7 साल की मासूम बच्ची के डांस स्टेप्स देख यूजर्स हुए दीवाने!

राहुल कोटद्वार आएंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे – दीपक

दीपक कुमार ने कहा, “राहुल गांधी ने उनके परिवार से बात की है. उन्होंने कहा कि आपने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने जल्द ही कोटद्वार आकर उनके जिम की मेंबरशिप लेने का वादा किया है. राहुल गांधी ने मुझसे कहा है कि घबराएं नहीं. आप सही रास्ते पर है.” मुझे बहुत खुशी है कि राहुल जी आकर मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे.”

सुप्रीम कोर्ट के 12 वकीलों ने भी जिम की मेंबरशिप ली

गौरतलब है कि दीपक कुमार का कोटद्वार में ‘हल्क’ नाम का एक जिम सेंटर है. इसमें पहले 150 से ज़्यादा मेंबर हुआ करते थे. दीपक कुमार ने हाल ही में आरोप लगाया था कि बाबा की दुकान पर हुए हंगामे के बाद उनकी रोजी-रोटी खतरे में है. उन्होंने कहा कि डर के मारे कई लोगों ने उनके जिम से अपनी मेंबरशिप कैंसल कर दी है. PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के करीब 12 सीनियर वकीलों ने 10,000 रुपये की फीस देकर एक साल के लिए जिम की मेंबरशिप ली है.

Coconut water super: नारियल पानी क्यों है सुपर ड्रिंक,जानें यह स्वास्थ्य के लिए कैसे है फायदेमंद

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करने के भी हो सकते हैं फायदे, जानिए कब है सही और कब नुकसानदायक

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करना वजन घटाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ब्लड शुगर कंट्रोल…

April 10, 2026

UP SIR Final List 2026: जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

UP Final Voter List: ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767…

April 10, 2026

Lalita Pawar story: कभी थीं लीड एक्ट्रेस, एक थप्पड़ ने बदल दी जिंदगी, फिर वापसी कर सबको किया हैरान

Lalita Pawar life story: ललिता पवार कभी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस थीं, लेकिन 1942 में शूटिंग…

April 10, 2026

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व, जानिए क्यों मानी जाती है फलदायी?

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है.…

April 10, 2026

Dacoit Review: दिमाग घुमा देगी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म ‘डकैत’

Dacoit Review: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत एक प्रेमकथा' सिनेमाघरों में बड़े पर्दे…

April 10, 2026

Urine Hold Risks: लंबे समय तक यूरिन रोकना महिलाओं की सेहत के लिए खतरनाक, जानिए इसके गंभीर नुकसान

Urine hold risks: लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर पर दबाव बढ़ता है, जिससे…

April 10, 2026