Categories: देश

Puri: गोवर्धन पीठ पहुंचे नए केन्द्रीय रेंज डीआईजी, शंकराचार्य से लिया मार्गदर्शन और आशीर्वाद

Puri: पूरी के गोवर्धन पीठ पहुंचे नए केन्द्रीय रेंज डीआईजी, शंकराचार्य से मार्गदर्शन और आशीर्वाद ली, सुरक्षा व्यवस्था पर की विशेष समीक्षा

Published by Swarnim Suprakash

ओड़िशा से अक्षय महाराणा की रिपोर्ट 
Puri: ओडिशा पुलिस विभाग के केन्द्रीय रेंज के नए डिप्टी इंस्पेक्टर जेनरल (डीआईजी) डॉ. सत्यजीत नायक, पदभार संभालने के बाद आज पुरी स्थित श्रीशंकराचार्य-गोवर्धन पीठ का दौरा किए हैं। इस अवसर पर उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

डॉ. नायक ने पीठ परिसर के विभिन्न हिस्सों का किया निरीक्षण

डॉ. नायक ने पीठ परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान पीठ प्रशासन के पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठ कर उन्होंने सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

यहाँ देश-विदेश से साधु-संत, विद्वान और श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि गोवर्धन पीठ केवल ओडिशा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है। यहाँ देश-विदेश से साधु-संत, विद्वान और श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Related Post

Odisha: प्रेम विवाह पर नाराज़गी, जीवित बेटी का हुआ प्रतीकात्मक दाह संस्कार और “श्राद्ध”

क्षेत्र की सुरक्षा पर और अधिक ध्यान दिया जाएगा

डीआईजी नायक ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पहले से ही इस प्रतिष्ठित पीठ की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। अब उनकी व्यक्तिगत निगरानी में इस क्षेत्र की सुरक्षा पर और अधिक ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी कदम समय पर उठाए जाएंगे।

शंकराचार्य जी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है

पीठ के सूचना एवं जनसंपर्क सचिव देबाशीष मिश्र के मुताबिक डीआईजी का यह दौरा बेहद अहम रहा। शंकराचार्य जी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर है और प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों से पीठ प्रबंधन पूरी तरह संतुष्ट है।

गोवर्धन पीठ जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहरों की सुरक्षा को लेकर और अधिक सतर्क प्रशासन

स्थानीय लोगों का भी मानना है कि डीआईजी के इस दौरे से न केवल पीठ की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि यहाँ आने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित माहौल मिलेगा।
डीआईजी सत्यजीत नायक का यह पहला आधिकारिक दौरा न केवल धार्मिक महत्व का रहा, बल्कि इसने यह भी दर्शाया कि प्रशासन आने वाले समय में गोवर्धन पीठ जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहरों की सुरक्षा को लेकर और अधिक सतर्क रहेगा।

Ajit Pawar: मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस पर बीड़ में दौड़ेगी रेलगाड़ी

Swarnim Suprakash

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026