Categories: देश

पंजाब को मिला सुखबीर बादल का साथ, मौके पर पहुंचकर बांटे 2-2 लाख

Sukhbir Singh Badal: पंजाब की हालत को देखते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में बाढ़ की स्थिति सरकार की नाकामी का नतीजा है। खनन माफिया ने नदियों के किनारों को कमज़ोर कर दिया है। इस दौरान बादल ने घोषणा करते हुए कहा कि अकाली दल की सरकार आने पर सभी नदियों के किनारों को कंक्रीट से मज़बूत किया जाएगा।

Published by Heena Khan

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ आने के बाद प्रदेश की हालत खस्ता हो गई है। वहीं प्रदेश के लोगों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कितने लोगों की जान चली गई तो कितने ही लोग बेघर हो गए हैं। इसी बीच शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। इन इलाकों के दौरे पर पंजाब के उपमुख्यमंत्री नकदी बांटते नजर आए। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इन्होने नकदी किसको दी और क्यों? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुखबीर बादल ने मुनक विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे के दौरान बांध की मरम्मत कर रहे लोगों से उनकी ज़रूरतों के बारे में पूछा और उन्हें 2 लाख रुपये और 2000 लीटर डीज़ल भेजने की घोषणा की। सुखबीर बादल ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को तुरंत 2 लाख रुपये नकद भी वितरित किए।

Indian Economy: जब भारत बनेगा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी, तब लिस्ट में इस स्थान पर होगा PAK

मौके पर दिए 2-2 लाख

दरअसल, सुखबीर बादल ने शुट्टाराणा विधानसभा क्षेत्र के एक बाढ़ प्रभावित गांव के दौरे के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों को 2 लाख रुपये और 9000 लीटर डीजल की सहायता राशि देने की घोषणा की। इतना ही नहीं बल्कि मौके पर ही 2 लाख रुपये नकद भी दिए। अच्छी खबर ये है कि, सुखबीर बादल लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और उन्होंने घग्गर नदी पर बने बांधों की मरम्मत के लिए यह धनराशि और डीजल नदी के किनारे बसे गांवों को जारी किया।

Related Post

सरकार पर कसा तंज

दरअसल, शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को रूपनगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने सतलुज नदी के किनारे चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बांध को मज़बूत करने के लिए दो लाख रुपये की सहायता राशि दी। सुखबीर बादल फस्से गाँव पहुँचे थे। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में बाढ़ की स्थिति सरकार की नाकामी का नतीजा है। खनन माफिया ने नदियों के किनारों को कमज़ोर कर दिया है। बादल ने घोषणा की कि अकाली दल के सत्ता में आने पर सभी नदियों के किनारों को कंक्रीट से मज़बूत किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों, उद्योगपतियों और प्रवासी भारतीयों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि यह राजनीति का नहीं, बल्कि मानवता का समय है।

Festival Special Trains: यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! शुरू हुईं 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026