Categories: देश

Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, यहां देखें सभी 42 नाम

Assam Assembly Election 2026 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर बढ़ हासिल की है.

Published by JP Yadav

Assam Assembly Election 2026: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) ने सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी पर बड़ी बढ़त लेते हुए असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. मंगलवार (03 मार्च, 2026) को अपनी पहली उम्मीदवारों सूची में कुल 42 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए हैं. इस सूची में असम कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को नाम भी शामिल हैं, जिन्हें जोरहाट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है. 

42 प्रत्याशियों को सूची जारी करने के साथ ही कांग्रेस ने दावा किया है कि वह कम से कम 46 विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत स्थिति में है. यहां पर बता दें कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं. लोकसभा में विपक्ष के उपनेता और असम कांग्रेस अध्यक्ष को जोरहाट सीट से विधानसभा का टिकट देकर कांग्रेस ने बड़ा मैसेज दिया है. गौरव गोगोई फिलहाल जोरहाल लोकसभा सीट से सांसद हैं. कांग्रेस ने अब उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारकर असम में अपनी मजबूती दिखाई है.

कांंग्रेस ने लगाया गौरव गोगोई पर दांव

कांग्रेस पार्टी का मानना है कि गौरव की लोकप्रियता और संगठनात्मक क्षमता से कई सीटों पर जीत संभव है. रोचक बात यह है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा लगातार कई सालों से गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए लगातार हमलावर हैं. ऐसे में कांग्रेस ने गौरव गोगोई को मैदान में उतार कर हिमंत बिस्वा शर्मा को चुनौती देने की कोशिश की है.  

Related Post

महानंदा सरकार – बारपेटा
गौरव गोगोईछ-जोरहाट
नंदिता दास – हाजो-सुअलकुची
सत्यब्रत कलिता – कमरूप (कमलपुर)
मीरा बोरठाकुर गोस्वामी – दिसपुर
दिगंत बर्मन – बरखेत्री
अशोक कुमार शर्मा – नलबाड़ी
रतुल पटवारी – तिहू
बिनंदा कुमार सैकिया – सिपाझार
बाबुल दास – जगिरोड
उत्पल बनिया – राहा
रिपुन बोरा – बरछला
नारायण भुइयां – बिहपुरिया
राजकुमार मेदक – जोनाई

गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव 2021 के अंतिम परिणामों में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 60 सीटें और कांग्रेस ने 29 सीटें जीतीं थीं. इस तरह भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने असम की 126 विधानसभा सीटों में से कुल 75 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की थी, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन को केवल 50 सीटें मिलीं और एकमात्र सीट रायजोर दल ने जीती. असम विधानसभा चुनाव के परिणामों में भाजपा के गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) ने 9 सीटें और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 6 सीटें जीतीं थीं. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के सहयोगी दलों में अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) ने 16 सीटें, बोडोलैंड पीपुल्स पार्टी (बीपीएफ) ने 4 सीटें और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 1 सीट जीती थीं.  

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज से मिलना है? कब और कितने बजे देते हैं दर्शन; नोट कर लें दर्शन का पूरा शेड्यूल

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचते…

April 19, 2026

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026

Tamilnadu News: फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला तमिलनाडु, 12 मजदूरों की गई जान; CM स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलानाडु में विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका…

April 19, 2026

7 हफ्ते बाद भी दफन नहीं हुआ अली खामेनेई का शव? मौत के बाद भी रहस्य बरकरार

US-Iran War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को…

April 19, 2026

Kundarki Power Cut: 48 घंटे से अंधेरे में गांव! बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

Power outage impact: बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े…

April 19, 2026

पैसे मांगे, फिर बहू पर उठाया हाथ; बरेली में महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Uttar Pradesh News: बरेली में एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान…

April 19, 2026