Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ आने के बाद प्रदेश की हालत खस्ता हो गई है। वहीं प्रदेश के लोगों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कितने लोगों की जान चली गई तो कितने ही लोग बेघर हो गए हैं। इसी बीच शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। इन इलाकों के दौरे पर पंजाब के उपमुख्यमंत्री नकदी बांटते नजर आए। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इन्होने नकदी किसको दी और क्यों? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुखबीर बादल ने मुनक विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे के दौरान बांध की मरम्मत कर रहे लोगों से उनकी ज़रूरतों के बारे में पूछा और उन्हें 2 लाख रुपये और 2000 लीटर डीज़ल भेजने की घोषणा की। सुखबीर बादल ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को तुरंत 2 लाख रुपये नकद भी वितरित किए।
Indian Economy: जब भारत बनेगा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी, तब लिस्ट में इस स्थान पर होगा PAK
मौके पर दिए 2-2 लाख
दरअसल, सुखबीर बादल ने शुट्टाराणा विधानसभा क्षेत्र के एक बाढ़ प्रभावित गांव के दौरे के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों को 2 लाख रुपये और 9000 लीटर डीजल की सहायता राशि देने की घोषणा की। इतना ही नहीं बल्कि मौके पर ही 2 लाख रुपये नकद भी दिए। अच्छी खबर ये है कि, सुखबीर बादल लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और उन्होंने घग्गर नदी पर बने बांधों की मरम्मत के लिए यह धनराशि और डीजल नदी के किनारे बसे गांवों को जारी किया।
सरकार पर कसा तंज
दरअसल, शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को रूपनगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने सतलुज नदी के किनारे चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बांध को मज़बूत करने के लिए दो लाख रुपये की सहायता राशि दी। सुखबीर बादल फस्से गाँव पहुँचे थे। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में बाढ़ की स्थिति सरकार की नाकामी का नतीजा है। खनन माफिया ने नदियों के किनारों को कमज़ोर कर दिया है। बादल ने घोषणा की कि अकाली दल के सत्ता में आने पर सभी नदियों के किनारों को कंक्रीट से मज़बूत किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों, उद्योगपतियों और प्रवासी भारतीयों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का नहीं, बल्कि मानवता का समय है।