Categories: देश

Odisha: कट‍क रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन छत गिरी, ट्रेन संचालन प्रभावित

Odisha: कट‍क रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन छत गिरी, ट्रेन संचालन प्रभावित, इस घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Published by Swarnim Suprakash

कट‍क, ओड़िशा से अक्षय महाराणा की रिपोर्ट 
Odisha: बुधवार दोपहर कट‍क रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 के ऊपर बन रही नई छत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री और श्रमिक डरकर इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी के मुताबिक, काम चलने के दौरान अचानक छत के लोहे और सीमेंट के हिस्से टूटकर नीचे गिर पड़े। गिरा हुआ मलबा सीधे रेल पटरियों पर जा पहुंचा, जिसके चलते गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई। कई ट्रेनों को रुकना पड़ा और कुछ सेवाएँ निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं।

Related Post

100 Years of Sangh Yatra: व्यापार स्वेच्छा से होना चाहिए, दबाव में नहीं… संघ के शताब्दी समारोह में मोहन भागवत ने कही बड़ी बात

किसी यात्री या कर्मचारी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी यात्री या कर्मचारी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। प्रभावित क्षेत्र को तत्काल बंद कर दिया गया है और सफाई के साथ-साथ मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

इस घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं

हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन यह हादसा यात्रियों और प्रशासन दोनों के लिए चेतावनी है कि निर्माण कार्य के समय सुरक्षा इंतज़ामों में ढिलाई जानलेवा साबित हो सकती है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, क्योंकि बहाली कार्य पूरा होने तक कुछ सेवाओं पर असर बना रहेगा।

ओछी बात करना… लड़कियों से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को यह क्या बोल गए बाबा रामदेव!

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026