Categories: देश

Mumbai Floods: पानी-पानी हुई मायानगरी, मुंबई में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात, खतरे में दिल्ली-NCR

Mumbai Floods Hindi News: देश में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर लोगों का जीवन ठप हो गया है। दिल्ली, मुंबई, कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक बारिश ने भारी तबाही मचाई है जो अब तक जारी है।

Published by

India floods 2025: देश में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर लोगों का जीवन ठप हो गया है। दिल्ली, मुंबई, कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक बारिश ने भारी तबाही मचाई है जो अब तक जारी है। मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, दिल्ली के हथिनी कुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना उफान पर है और बाढ़ जैसे हालात पैदा होने का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल, सभी राज्यों की सरकारें और बचाव दल अलर्ट मोड पर हैं।

महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे ज्यादातर शहरों का बुरा हाल है। मुंबई की बात करें तो बारिश का कहर अब यहां की सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन पर जलभराव हो गया है जहां हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वहीं, मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर 5-6 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। यह जाम बांद्रा कोर्ट से लेकर अंधेरी नटराज स्टूडियो तक फैला हुआ है। दरअसल, मौसम विभाग की चेतावनी के चलते लोग अपने दफ्तरों से जल्दी निकल गए, जिसके बाद सड़कों पर भीषण जाम लग गया।

15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्य के मौसम की समीक्षा की है। महाराष्ट्र के 15-16 जिलों में बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण क्षेत्र में इस समय सबसे ज़्यादा बारिश हो रही है। राज्य की नदियों के जलस्तर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नांदेड़ के मुखेड़ में बादल फटने जैसी घटना की सूचना है। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की बचाव टीमों की मदद ली जा रही है। पूरे राज्य में 1 लाख हेक्टेयर से ज़्यादा फ़सलों को नुकसान पहुँचा है और इस समय 200 से ज़्यादा गाँवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। भारी बारिश को देखते हुए 19 अगस्त को स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। बीएमसी ने एक आदेश जारी किया है।

Related Post

Noida: नोएडा से दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकालने पहुंचे सपा कार्यकर्ता, पुलिस ने किया डिटेन

यमुना खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, शाम 6 बजे तक यमुना का जलस्तर 205.55 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा यमुना के अलग-अलग घाटों पर निरीक्षण के लिए पहुँचे और अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया। रेखा गुप्ता ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आईटीओ बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। साथ ही, यमुना से सटे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और दिल्लीवासियों को घबराने की ज़रूरत नहीं है।

MP Police Recruitment: मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड’ का गठन किया जाएगा, CM मोहन यादव

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026