Mother Dairy Latest Price List: मदर डेयरी ने अपने कई लोकप्रिय डेयरी उत्पादों पर नई जीएसटी दर के अनुसार कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है. उपभोक्ताओं के लिए ख़ुशी की बात यह है कि ये नई दरें मदर डेयरी ने आज से ही यानी 16 सितम्बर से लागू कर दी है. नई कीमतें टेट्रा पैक यूएचटी दूध, पनीर, मक्खन, चीज़, घी और यहाँ तक कि मिल्कशेक जैसी रोजमर्रा की ज़रूरतों पर भी लागू होंगी.
मदर डेयरी के एमडी मनीष बंदलिश ने बताया है कि यूएचटी यानी अल्ट्रा हीट ट्रीटमेंट दूध (mother dairy milk rate) की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है. 77 रुपये वाला यूएचटी दूध अब 75 रुपये में मिलेगा. वहीं, 200 ग्राम पनीर (मदर डेयरी पनीर की कीमत) अब 75 रुपये में मिलेगा. वहीं अब 500 ग्राम मक्खन (Mother Dairy Butter Price) पर 20 रुपये की बचत होगी. मदर डेयरी का एक लीटर घी पाउच (Mother Dairy Ghee Price) अब 675 रुपये की बजाय 645 रुपये में मिलेगा.
पूरा रेट चार्ट (Mother Dairy product Rate Chart)
प्रोडक्ट लिस्ट
|
प्रोडक्ट कैटेगरी |
मात्रा |
पुरानी MRP (₹) |
नई MRP (₹) |
|
यूएचटी दूध (टोंड; टेट्रा पैक) |
1 लीटर |
77 |
75 |
|
यूएचटी दूध (डबल टोन्ड; पाउच) |
450 मिलीलीटर |
33 |
32 |
|
मिल्कशेक (स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, आम, रबड़ी) |
180 मिलीलीटर |
30 |
28 |
|
पनीर |
200 ग्राम |
95 |
92 |
|
पनीर |
400 ग्राम |
180 |
174 |
|
मलाई पनीर |
200 ग्राम |
100 |
97 |
|
मक्खन |
500 ग्राम |
305 |
285 |
|
मक्खन |
100 ग्राम |
62 |
58 |
|
पनीर क्यूब्स |
180 ग्राम |
145 |
135 |
|
पनीर के स्लाइस |
200 ग्राम |
170 |
160 |
|
पनीर के स्लाइस |
480 ग्राम |
405 |
380 |
|
पनीर के स्लाइस |
780 ग्राम |
480 |
450 |
|
पनीर ब्लॉक |
200 ग्राम |
150 |
140 |
|
चीज़ स्प्रेड (क्रीमी प्लेन, पिरी पिरी, लहसुन और हर्ब्स) |
180 ग्राम |
120 |
110 |
|
कटा हुआ मोत्ज़ारेला चीज़ |
1000 ग्राम |
610 |
575 |
|
घी कार्टन पैक |
1 लीटर |
675 |
645 |
|
घी कार्टन पैक |
500 मिलीलीटर |
345 |
330 |
|
घी टिन |
1 लीटर |
750 |
720 |
|
घी की थैली |
1 लीटर |
675 |
645 |
|
गाय के घी की थैली |
1 लीटर |
685 |
655 |
|
गाय के घी की थैली |
500 मिलीलीटर |
350 |
335 |
|
गाय के घी का जार |
1 लीटर |
750 |
720 |
|
गाय के घी का जार |
500 मिलीलीटर |
380 |
365 |
|
गाय के घी का जार |
200 मिलीलीटर |
190 |
184 |
|
गाय के घी का कार्टन पैक |
1 लीटर |
685 |
655 |
|
गाय के घी का कार्टन पैक |
500 मिलीलीटर |
350 |
335 |
|
प्रीमियम गाय का घी – गिर गाय |
500 मिलीलीटर |
999 |
984 |
|
प्रोडक्ट कैटेगरी |
पुराना GST |
नया GST |
|
सफल – मूल्यवर्धित बागवानी उत्पाद |
||
|
जमे हुए स्नैक्स |
12% |
5% |
|
जाम |
12% |
5% |
|
अचार |
12% |
5% |
|
पैकेज्ड नारियल पानी |
12% |
5% |
|
टमाटर की चटनी |
12% |
5% |
जानिए कब से और कितने दिनों की होंगी दशहरे की छुट्टियां?
आइसक्रीम, कसाटा और कुल्फी रेट चार्ट
|
आइटम्स |
SKU |
पुरानी MRP (₹) |
नई MRP (₹) |
नई GST दर (%) |
|
आइस कैंडी |
45 ग्राम |
10 |
9 |
5% |
|
वनिला कप |
50 मि.ली. |
10 |
9 |
5% |
|
चॉकोबार |
30 मि.ली. |
10 |
9 |
5% |
|
चोको वनिला कोन |
100 मि.ली. |
30 |
25 |
5% |
|
बटरस्कॉच कोन |
100 मि.ली. |
35 |
30 |
5% |
|
कसाटा |
150 मि.ली. |
70 |
60 |
5% |
|
केसर पिस्ता कुल्फी |
60 ग्राम |
40 |
30 |
5% |
|
स्ट्रॉबेरी क्रश टब |
1 लीटर |
330 |
300 |
5% |
|
शाही मेवा मलाई टब |
1 लीटर |
330 |
300 |
5% |
|
बटरस्कॉच कॉम्बो |
700 मि.ली. x 2 |
270 |
250 |
5% |
यहाँ यह स्पष्ट कर देना ज़रूरी है कि सुबह और शाम आप मिल्क बूथ से जो दूध के पैकेट लाते हैं, उनकी कीमतों में कोई कमी नहीं की गई है. केवल अल्ट्रा हीट ट्रीटमेंट वाले यानी लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाले दूध के पैकेट की कीमतों में कमी की गई है.
कंपनी के एमडी ने क्या कहा?
मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने कहा कि सरकार द्वारा जीएसटी में हालिया कटौती उपभोक्ताओं के लिए किफायती और गुणवत्तापूर्ण पैकेज्ड उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा, “मदर डेयरी एक ग्राहक-केंद्रित कंपनी है और हम कर में पूरी राहत उपभोक्ताओं तक पहुँचा रहे हैं.”