Shiv Sena MLA Viral Video: महाराष्ट्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने कैंटीन मालिक के साथ विवाद कर दिया। मामला यहीं नहीं रुका बल्कि उसकी पिटाई तक कर दी। दरअसल यहां मामला मराठी भाषा विवाद का नहीं कैंटीन के खाने का है। विधायक संजय गायकवाड़ ने कैंटीन मालिक पर खराब खाना परोसने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी आ गया है। चलिए पूरा मामला जानते हैं।
कैंटीन मालिक की पिटाई
महाराष्ट्र में हुई यह पूरी घटना आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल की बताई जा रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार, शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल में कैंटीन मालिक की पिटाई की है। विधायक संजय गायकवाड़ ने खाना ऑर्डर किया था। आरोप है कि उन्हें जो खाना दिया गया वह बेहद खराब था।
इन से मिलिए यह शिवसेना के MLA संजय गायकवाड हैं, और जिसे यह मार रहा है वह MLA कैंटीन का एक कर्मचारी है जो की मराठी भाषी महाराष्ट्रीयन है, लेकिन यह उसे जानवरों की तरह इसलिए मुक्के मारे जा रहे हैं क्योंकि इनके हिसाब से दाल की क्वालिटी सही नहीं है, शाबाश pic.twitter.com/SzqTn8CiFi
— Nitin Shukla 🇮🇳 (@nshuklain) July 9, 2025
खाने में क्या खराबी थी?
आरोप है कि शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ को जो दाल दी गई, उसमें बदबू आ रही थी। इस घटना से संजय गायकवाड़ बेहद नाराज हो गए और दाल से भरा बैग लेकर खुद ही कैंटीन पहुंच गए। यहां विधायक ने कैंटीन संचालक की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें विधायक कैंटीन संचालक की बुरी तरह पिटाई करते नजर आ रहे हैं।