Categories: देश

Kal ka mausam: कहीं ऑरेंज तो कहीं रेड अलर्ट! 15 अगस्त पर भी थमेगी नहीं बारिश की मार, जानें कल आपके शहर का मौसम

Kal ka mausam: IMD  के मुताबिक 15 अगस्त से 17 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में कभी भी बारिश हो सकती है। ऐसे में घर से निकलने के से पहले शतर्क हो जाएं और बाहर सावधानीपूर्वक निकले।  वहीँ यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है। जानें कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

Published by Shivani Singh

Kal ka mausam: देशभर में मॉनसून की बारिश का कहर जारी है। बारिश की वजह से राजधानी दिल्ली का भी हाल बेहाल है। राजधानी ही नहीं बल्कि नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने कल भी कई इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना जताई है। IMD  के मुताबिक 15 अगस्त से 17 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में कभी भी बारिश हो सकती है। ऐसे में घर से निकलने के से पहले शतर्क हो जाएं और बाहर सावधानीपूर्वक निकले।  वहीँ यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है।

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

15 और 16 अगस्त के मौसम की बात करें तो राजधानी दिल्ली में दिनभर में एक या दो बार तेज बारिश या गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीँ अधिकतम तापमान की बात करें तो इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीँ 17 अगस्त को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है, वहीँ 18 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास ही रहेगा। 19 और 20 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड के 7 जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि विभाग ने प्रदेश के सभी 13 जनपदों में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गैरजरूरी यात्रा से बचें और सतर्क रहें। वहीँ लोगो से कहा गया है कि नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें। मौसम विभाग के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

Related Post

वहीँ मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने 7 जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि 16 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय से लेकर प्रबल मानसून की स्थिति रहेगी।

Bihar News: हाईकोर्ट ने बदला लोअर कोर्ट का फैसला, जेल से जल्द रिहा होंगे आरेजडी के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव

उत्तरप्रदेश में है भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की बारिश जारी है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण ‘मानसून ट्रफ’ (द्रोणिका) का पूर्वी छोर दक्षिण की ओर खिसक गया है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही यहाँ कल यानी 15 अगस्त को भी भारी बारिश का अलर्ट है। इस अवधि में सिर्फ पश्चिमी यूपी में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी है।

जानें कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

दिल्ली: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 25°C
मुंबई: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 24°C
कोलकाता: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 26°C
चेन्नई: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 26°C
पटना: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 27°C
अहमदाबाद: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 25°C
जयपुर: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 25°C
अमृतसर: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 26°C
नैनीताल: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 22°C
भोपाल: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 23°C
लखनऊ: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 27°C

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026

Vivek Sinha salary rumor: ‘विवेक सिन्हा ने ‘धुरंधर 2’ की फीस पर तोड़ी चुप्पी, 1 करोड़ की अफवाह का किया खुलासा

Vivek Sinha salary rumor: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस समय…

April 10, 2026

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करने के भी हो सकते हैं फायदे, जानिए कब है सही और कब नुकसानदायक

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करना वजन घटाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ब्लड शुगर कंट्रोल…

April 10, 2026

UP SIR Final List 2026: जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

UP Final Voter List: ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767…

April 10, 2026