Categories: देश

Gopal Mandal FIR: ‘रखैल रखता है…’, Nitish के विधायक Gopal Mandal किसको लेकर दिया भयानक बयान, JDU में ही मचा सिर फुटव्वल!

Gopal Mandal FIR: अजय मंडल ने कहा कि जिस महिला के बारे में मुझ पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया गया, वह मेरे परिवार की सदस्य (भतीजी) है। वर्तमान में प्रदेश महासचिव और जदयू की महिला प्रकोष्ठ की नेता हैं।

Published by Ashish Rai

Gopal Mandal FIR: जदयू सांसद अजय मंडल ने अपनी ही पार्टी के विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। यह शिकायत भागलपुर के घोघा थाने में बुधवार (13 अगस्त 2025) को दर्ज कराई गई है। आवेदन मिलने के बाद मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

सांसद अजय कुमार मंडल ने अपने आवेदन में कहा है कि 10 और 12 अगस्त 2025 को विधायक गोपाल मंडल ने मीडिया और सैकड़ों लोगों के सामने उनके चरित्र पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए। विधायक ने आरोप लगाया- “सांसद अजय मंडल एक रखैल रखते हैं।” अजय मंडल ने कहा कि जिस महिला के बारे में मुझ पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया गया, वह मेरे परिवार की सदस्य (भतीजी) है। वर्तमान में प्रदेश महासचिव और जदयू की महिला प्रकोष्ठ की नेता हैं।

कौन है अरविंद श्रीनिवास? जिसने गूगल क्रोम को खरीदने का दिया भारी भरकम ऑफर, कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे!

मेरी छवि धूमिल हो रही है: अजय मंडल

अपने आवेदन में, अजय मंडल ने गोपाल मंडल के आरोपों पर लिखा है, “बिना किसी सबूत के सार्वजनिक स्थान पर मुझ पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से झूठा, निराधार और अपमानजनक है। इसका उद्देश्य मेरी सार्वजनिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाना और मुझे मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक रूप से नुकसान पहुँचाना है। इस बयान के कारण समाज, रिश्तेदारों और परिचितों में मेरी छवि धूमिल हो रही है।”

Related Post

‘गोपाल मंडल की आपराधिक छवि’

सांसद अजय मंडल ने गोपाल मंडल की छवि को आपराधिक बताया है। उन्होंने आवेदन में लिखा है, “माननीय विधायक गोपाल मंडल जी की आपराधिक छवि है। उनके खिलाफ कई थानों में कई गंभीर मामले लंबित हैं। वह खुद को आपराधिक मामलों से जोड़ते हैं और खुद को दबंग बताते हैं।” अजय मंडल ने इस पूरे मामले में थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दें कि जदयू विधायक गोपाल मंडल आए दिन बेतुके बयान देते रहते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पार्टी कोई कार्रवाई नहीं करती। न ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुनते हैं।

Swedish Man Viral Video: एक विदेशी ने दिल्ली की सड़कों पर किया कुछ ऐसा काम, Video देख हर भारतीय को आ जाएगी शर्म…जाने आखिर कौन…

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में गर्दा उड़ाएंगी सारा अर्जुन, चमक गई किस्मत, ये एक्टर करेगा लीड

Sara Arjun New Film: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2'में अपना सिक्का जमाने के बाद अब सारा…

March 26, 2026

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026

ROCO फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लें डेट

India Cricket Schedule 2026-27: किक्रेट लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि BCCI ने…

March 26, 2026