Categories: देश

J&K: जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें पूरा शेड्यूल

EC के मुताबिक, 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है. इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी.

Published by Mohammad Nematullah
Jammu & Kashmir Election: चुनाव आयोग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की चार खाली राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की. इससे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए आयोग ने बताया कि चारों सीटों के लिए मतदान और मतगणना 24 अक्टूबर को पूरी हो जाएगी. गौरतलब है कि ये चारों सीटें फरवरी 2021 से ही खाली पड़ी हैं.

पंजाब की एक सीट पर भी होगा उपचुनाव

जम्मू-कश्मीर के अलावा, पंजाब की एक खाली पड़ी राज्यसभा सीट के लिए भी चुनाव होंगे. ये सीट इसी साल जुलाई में सांसद संजीव अरोड़ा के निधन के बाद खाली हुई थी. चुनाव आयोग ने बताया कि चुनाव अधिसूचना 6 अक्टूबर को जारी की जाएगी. नामांकन की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी. उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान 24 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा और इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी.

चुनाव कानूनों के अनुसार, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 151 ए – रिक्ति के छह महीने के भीतर उपचुनाव कराए जाने चाहिए थे. ये समय सीमा अप्रैल 2025 के अंत तक थी. हालांकि, भारत का चुनाव आयोग (ECI) उपचुनाव को स्थगित कर सकता है यदि केंद्र सरकार के परामर्श से यह प्रमाणित करता है कि उक्त अवधि के भीतर उपचुनाव कराना मुश्किल है.

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव

जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी चार राज्यसभा सदस्यों ने फरवरी 2021 में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है. पूर्व सांसद गुलाम नबी आज़ाद और नज़ीर अहमद लावे का कार्यकाल 15 फरवरी को समाप्त हो गया. जबकि मीर मुहम्मद फैयाज और शमशेर सिंह मन्हास का कार्यकाल भी 10 फरवरी को समाप्त हो गया.

Related Post

बिहार विधानसभा चुनाव

उधर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है. भारत निर्वाचन आयोग की टीम जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी शामिल हैं. अगले सप्ताह बिहार का दौरा कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इस दौरे के साथ ही बिहार में चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी.

भारत का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है? जानिए 2025 की नई रिपोर्ट में कौन है देश का नंबर 1 सेफ्टी हब!

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026