Categories: देश

अब ISRO की मदद से बॉर्डर पर दुश्मनों पर रखी जाएगी सख्त नज़र

अब बीएसएफ (BSF) के जवानों को ISRO की मिलेगी मदद. जल्द ही स्पाई सैटेलाइट (Spy Satellite) बनकर होगा तैयार.

Published by DARSHNA DEEP

ISRO And India Border: भारत अपनी सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ISRO की मदद से एक स्पाई सैटेलाइट (Spy Satellite) जल्द ही तैयार करने जा रहा है. इस सैटेलाइट की मदद से सीमा पार आतंकी घुसपैठ की कोशिशों को ट्रैक करने में मदद मिलेगी. ISRO ने इस सैटेलाइट को EOS-09 नाम दिया है, जो दिन और रात दोनों समय में उच्च रिज़ॉल्यूशन (High Resolution) वाली तस्वीरें लेने में सक्षम होगा. 

बीएसएफ ने खोला ‘स्कूल ऑफ़ ड्रोन वॉरफेयर’

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने टेकनपुर अकादमी में ‘स्कूल ऑफ़ ड्रोन वॉरफेयर’ की स्थापना की है. यह कदम BSF के रिसर्च एंड डेवलपमेंट का हिस्सा है, जो भविष्य के युद्ध (Future Warfare) में ड्रोन की महत्ता को समझने के लिए उठाया गया है. 

इसरो की मदद से बनेंगे रडार-युक्त ड्रोन

BSF इसरो (ISRO) के साथ साझेदारी करने में जुटी हुई है, जो उसे ड्रोन आधारित रडार (Drone-based Radar) बनाने में बेहद ही कारगर साबित होगा. इन रडार-इक्विप्ड ड्रोन (Radar-Equipped Drone) का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है. ये ड्रोन छोटे इलेक्ट्रॉनिक रडार सेंसर (Electronic Radar Sensor) से लैस होंगे, जो दृश्य (Optical) सीमा से परे भी वस्तुओं की उपस्थिति, दूरी, गति और दिशा का पता लगा सकते हैं. 

भारत-पाक सीमा पर रहेगी सख्त निगरानी

इन रडार-युक्त ड्रोन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये भारत-पाकिस्तान सीमा पर दिन-रात कड़ी निगरानी करेंगे. 

मौसम से परे कार्यक्षमता: 

पारंपरिक निगरानी व्यवस्था के विपरीत, ये रडार-युक्त ड्रोन धुंध, अंधेरा या फिर बारिश जैसे खराब मौसम की परिस्थितियों में भी अपना काम बड़ी ही आसानी के साथ कर सकते हैं. 

Related Post

घुसपैठ और तस्करी पर रोक: 

छोटे वाहनों या फिर घुसपैठियों की गतिविधि को तुरंत पकड़कर BSF को रियल-टाइम अलर्ट जारी कर देंगे. ताकी सुरक्षा बल को तेज़ी से कार्रवाई करने में सफलता हासिल हो सके. 

दुश्मन ड्रोन पर रहेगी नज़र: 

यह आधुनिक सिस्टम छोटे और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले दुश्मन ड्रोनों को भी ट्रैक करने में काफी मदद करेगा, जो वर्तमान में एक बड़ी सुरक्षा चुनौती बन चुकी है. 

यह रडार-ड्रोन भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को एक नई ऊंचाईयों पर ले जाने में सफलता हासिल करेगा. अब सीमा पार दुश्मन की हर चाल पर नज़र रखना और भी ज्यादा हो जाएगा आसान. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026