Rahul Gandhi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के राष्ट्रीय समारोह को छोड़ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। राहुल बारिश में बिना छाते के नज़र आए। राहुल ने देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। ख़ास बात यह रही कि कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा इतनी ऊँचाई पर बाँधा गया था कि उसे रिमोट से फहराना पड़ा।
राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा था, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्राप्त यह आज़ादी, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है – जहाँ न्याय, सत्य और समानता की नींव पर टिका हो और हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो। इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत।”
प्रियंका ने भी देश को शुभकामनाएँ दीं
प्रियंका गांधी ने भी देश को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने एक्स के ज़रिए कहा, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। हमारे लाखों वीरों ने अनगिनत बलिदान देकर हमें आज़ादी दिलाई। उन्होंने हमें लोकतंत्र, न्याय, समानता और आपसी एकता का राष्ट्रीय संकल्प सौंपा। उन्होंने एक व्यक्ति-एक वोट के सिद्धांत के ज़रिए हमें एक समृद्ध लोकतंत्र दिया। अपनी आज़ादी, संविधान और उसके सिद्धांतों की रक्षा का हमारा संकल्प अटल है। जय हिंद! जय भारत!”
बता दें कि पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने देश को संबोधित भी किया।
#WATCH | Delhi: Congress leaders, including party chief Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Ajay Maken and others participate in #IndependenceDay celebrations at the party office. pic.twitter.com/455BM8H5gv
— ANI (@ANI) August 15, 2025
हम लोकतंत्र और संविधान के प्रति संकल्पित हैं, इसकी रक्षा करते रहेंगे। pic.twitter.com/Z73th10t5a
— Congress (@INCIndia) August 15, 2025