Categories: देश

‘इतना मारो की जान निकल जाए’, मुस्कान-सोनम की भी अम्मा निकली मुंबई की राजश्री, प्रेमी संग मिल पति का किया वो हश्र, देख आत्मा आ जाएगी बाहर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, यहाँ एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। जानकारी के मुताबिक मृतक एक मेकअप आर्टिस्ट था। यह मामला आरे पुलिस स्टेशन के छोटा कश्मीर गार्डन इलाके का बताया जा रहा है।

Published by Heena Khan

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, यहाँ एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। जानकारी के मुताबिक मृतक एक मेकअप आर्टिस्ट था। यह मामला आरे पुलिस स्टेशन के छोटा कश्मीर गार्डन इलाके का बताया जा रहा है। आरे पुलिस ने पत्नी राजश्री और उसके प्रेमी के भाई रंगा को हिरासत में ले लिया है, जबकि प्रेमी चंद्रशेखर फरार है। मृतक की पहचान 40 साल भरत अहिरे के रूप में हुई है। भरत फिल्म सिटी में मेकअप आर्टिस्ट का काम करता था। वहीँ राजश्री का प्रेमी चंद्रशेखर आरे कॉलोनी इलाके में एक तबेले में काम करता था। 

चोरी छिपे कर रही थी कांड

मृतक की मां का कहना है कि, पत्नी राजश्री का लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी चंद्रशेखर और राजश्री के बीच एक साल से चोरी-छिपे प्रेम संबंध चल रहा था। राजश्री रात में चोरी-छिपे बातें करती थी। जब उसके पति को इस बात की जानकारी मिली तो भरत ने इसका विरोध किया। तब राजश्री ने भरत को बताया कि उसने चंद्रशेखर को अपने मोबाइल से ब्लॉक कर दिया है, लेकिन बाद में पता चला कि राजश्री ने प्रेमी का मोबाइल नंबर पूजा के नाम से सेव कर रखा था।

इतना मारो कि…

वहीँ 12 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे जब राजश्री के फोन पर प्रेमी चंद्रशेखर का कॉल आया, तो इसी बात को लेकर भरत का उसपर भड़क उठा। उस समय घर में भरत की बड़ी बेटी और दोनों छोटे बेटे मौजूद थे। झगड़े के बाद पत्नी राजश्री ने प्रेमी को फोन करके कहा, भरत को बाहर बुलाकर उसकी पिटाई करो। मैं बाहर टॉयलेट करके आ रही हूँ। तुम उसे बुलाकर इतना पीटना कि वह मर जाए या एक साल तक बिस्तर पर पड़ा रहे।

Delhi Rain: दिल्ली बना Hill Station! आसमान से बरस रहे सफेद मोती, जानिए कब तो जारी रहेगा बारिश का ये हसीन सिलसिला

बेटी ने बताया पूरा कांड

घटनास्थल पर मौजूद भरत की बेटी श्रेया ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और बताया कि 12 जुलाई को जब मां ने चंद्रशेखर को बुलाया था, तब मां पापा के साथ बाहर गई थीं और वहां शौचालय के पास चंद्रशेखर और उसके भाई रंगा ने मिलकर मेरे पापा को लात-घूंसों से पीटा। इतना मारा कि पापा के पेट की नस फट गई। सीने की हड्डियां टूट गईं। उस समय मेरी मां पास में खड़ी थीं और कह रही थीं कि इन्हें और मारो। मैं थोड़ी दूरी पर खड़ी थी। जब मैंने सुना कि मेरी मां पापा को खूब मारने को कह रही हैं, तो मैं डर गई और घर भागी। यह घटना रात के करीब 11 बजे की है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Ajit Pawar Death: हादसा नहीं, पूरी प्लानिंग! अजित पवार की मौत को लेकर रोहित पवार का बड़ा बयान

Ajit Pawar Death: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (SP) के MLA रोहित पवार ने मंगलवार को 28…

February 11, 2026

8th Pay Commission: रिटायरमेंट डेट नहीं बनेगी बाधा, सबको मिलेगा बढ़ी पेंशन का लाभ; जानें क्या है सरकार की योजना?

Finance Act 2025 Pension Rules: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के हालिया बयान के अनुसार…

February 10, 2026

Valentine Day पर आईफोन 17 अब 50 हजार से भी कम में मिल सकता! जानें कैसे मिलेगा ऑफर

iPhone 17 Valentine Day sale: अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट के तौर पर…

February 10, 2026

Yash Toxic Controversy: टीजर के बाद एक और विवाद में फंसी यश की ‘टॉक्सिक’, रिलीज से पहले ही पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; जानें क्या है पूरा मामला?

KVN Productions illegal tree felling: कर्नाटक फ़ॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने हिंदुस्तान मशीन टूल्स (HMT) के अधिकार…

February 10, 2026

‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले रणवीर सिंह को धमकी, वॉइस नोट में करोड़ों की मांग; जांच में जुटी मुंबई पुलिस

Ranveer Singh Receives Threat: एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा…

February 10, 2026