Gujarat News: आखिर कैसे ‘जानवर’ बन गया 17 साल का लड़का? करतूत सामने आई तो जज साहब भी चौंक गए

Gujarat News: अहमदाबाद में एक 17 साल के लड़के को विशेष अदालत ने 14 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

Published by Swarnim Suprakash

Gujarat News: एक बेहद चौंकाने वाले और दर्दनाक मामले में, अहमदाबाद की एक विशेष अदालत ने सजा सुना दी है. एक 17 साल के लड़के को 14 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है. इस फैसले से बच्चों के खिलाफ समाज में हो रहे यौन अपराधों के मामले में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें नाबालिग आरोपी को वयस्क की तरह मुकदमा चलाकर उसे सजा दी गई है.

क्या था पूरा मामला?

यह घटना जनवरी, 2024 में सामने आई थी. जब घोखरा पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज कराइ गई. शिकायत के अनुसार, उस समय आरोपी की उम्र 17 साल थी और उसने एक 14 साल के लड़के के साथ अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म किया. इस घिनौनी हरकत का वीडियो भी उसने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया.  जिसके बाद, आरोपी ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़ित से 10,000 रूपए की अवैध उगाही भी की. 

Related Post

कोर्ट ने किया ऐतिहासिक फैसला

अदालत ने इस अपराध को POCSO Act की गंभीर धाराओं के तहत संज्ञान में लिया. कोर्ट ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 में अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है, लेकिन POCSO Act की धारा 4 के तहत 20 साल तक की सजा दी जा सकती है. इसी को आधार बता कर कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सख्त सजा सुनाई है.

Caste census: कर्नाटक में 22 सितंबर से जाती जनगणना होगी शुरू, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताई वजहें

मामले की गंभीरता और दंड प्रावधान

केस की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के मुख्य न्यायाधीश ने अप्रैल 2024 में इस केस को बच्चों की विशेष अदालत में भेज दिया जिससे आरोपी पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाया जाए. माननीय कोर्ट ने पीड़ित को 4 लाख रूपए का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है, जो जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा दिया जाना है.न्यायलय ने यह भी आदेश दिया है  कि आरोपी को पहले ऑब्जर्वेशन होम में रखा जाएगा, जब तक वह 21 साल का नहीं हो जाता है. 21 वर्ष का होने के बाद उसे जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.

Gariaband Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, गरियाबंद में टॉप कमांडर समेत 10 नक्सली ढेर

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026