Categories: देश

राहुल गांधी को लेकर मनमोहन सिंह ने 12 साल पहले किया था ट्वीट, आज अचानक क्यों हो रहा वायरल?

Manmohan Singh on Rahul Gandhi: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 7 सितंबर, 2013 को राहुल गांधी को लेकर एक ट्वीट किया था। जो अब वायरल हो रहा है।

Published by Sohail Rahman

Manmohan Singh Old Tweet Viral: आज से ठीक 12 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने कहा था कि उन्हें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। उस समय उन्होंने स्वीकार किया था कि वह कांग्रेस पार्टी (Congress) और राहुल के नेतृत्व में काम करके बेहद खुश हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि उस वक्त राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष (Congress President) बनाया गया था। पिछले 12 सालों में देखें तो कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों में काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी पहली बार कोई बड़ा पद संभाल रहे हैं। वर्तमान समय में राहुल गांधी के पास लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition in Lok Sabha) का महत्वपूर्ण पद है।

मनमोहन सिंह की पुरानी ट्वीट हो रही वायरल (Manmohan Singh’s old tweet is going viral)

राहुल गांधी के बढ़ते कद के बीच उनके नेतृत्व को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एक पुरानी ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रहे इस पोस्ट में राहुल के नेतृत्व की तारीफ की गई थी। दरअसल, 7 सितंबर, 2013 को मनमोहन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था।  जिसमें लिखा गया था कि मुझे राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने में खुशी होगी। यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा शेयर की गई यह पोस्ट अब लोगों का ध्यान खींच रही है। इसके बाद से कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

Related Post

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

कुछ यूजर्स ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि वे परिवार को पार्टी से ऊपर रखते हैं, जबकि अन्य ने मनमोहन सिंह की ईमानदारी में खामियां गिनाईं और उन्हें कठपुतली प्रधानमंत्री बताया जा रहा है। 18वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद से राहुल गांधी जनता का समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। वह अब पहले से ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। हाल के आम चुनावों में पार्टी की किस्मत बदलने का श्रेय उन्हें दिया जा रहा है। हालांकि, राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को कांग्रेस पार्टी में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है, और भाजपा बार-बार दोहरा रही है कि सबसे पुरानी पार्टी में परिवारवाद हावी है।\

यह भी पढ़ें :-

जन्मदिन की पार्टी में बुलाया, फिर दोस्तों ने बार-बार किया बलात्कार, पूरा मामला जान पुलिस के भी कांप गई रूह

बीच सड़क पर छिड़का पेट्रोल और लगा दी कार में आग, ड्राइवर मौके से फरार

Sohail Rahman

Recent Posts

Donald Trump: ट्रंप का कबूलनामा! खुद बताया ईरान में कैसे और कितने ठिकानों पर मचाई तबाही

Iran America War: ईरान इजराइल के बीच चल रही जंग में US एक बड़ी भूमिका…

March 17, 2026

Haryana Rajya Sabha Poll: हरियाणा सियासी जंग में बड़ा खेला! BJP की अधूरी रही हैट्रिक, कांग्रेस ने जीती एक सीट

Haryana Politics: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनावों में BJP और…

March 17, 2026

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026