Kamal Singh Jamwal: जम्मू-कश्मीर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसके बाद प्रदेश में मातम छा गया. दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट डॉ. फारूक अब्दुल्ला को एक शादी समारोह में सरेआम गोली मार दी गई. बता दें कि यह हमला तब हुआ जब फारूक अब्दुल्ला अपने सिक्योरिटी गार्ड के साथ समारोह से निकल रहे थे. गनीमत हुई कि गोली उनके सीने को छूकर निकल गई और सिक्योरिटी वालों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया. बता दें कि हमले में डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुरिंदर चौधरी को मामूली चोटें भी गली हैं. वहीं अब इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हमलावर उनके पास आया, उनकी पीठ पर रिवॉल्वर तानी और ट्रिगर दबा दिया.
कौन है वो शख्स जिसने किया हमला?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हमलावर की पहचान 61 साल के कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है. वहीं वो जम्मू के ओल्ड सिटी का रहने वाला बताया जा रहा है और उसे पैसे के मामले में काफी अमीर भी बताया गया है. जानकारी के मुताबिक, कमल सिंह का जन्म 1963 में हुआ था और जम्मू के ओल्ड सिटी इलाके में उनकी कई दुकानें भी हैं. इतना ही नहीं वो इन दुकानों के किराए से अपना गुज़ारा करते हैं. पहली नज़र में, यह आदमी, जो एक आम दुकानदार लग रहा था, उसके दिमाग एक नापाक ख्वाइश थी. बता दें कि पुलिस को उसके पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल भी मिली है, इस ही पिस्तौल का इस्तेमाल कर शख्स ने फ़ारूक़ अब्दुल्ला को जान से मारने की कोशिश की. जिस तरह वो साथ चल रहा था उसकी वजह से किसी को शक नहीं हुआ कि ये कुछ ऐसा करने वाला है.
Breaking: Firing near Royal Park in Greater Kailash area of Jammu during a wedding function attended by Farooq Abdullah and Deputy CM Surinder Choudhary.
Farooq Abdullah is safe, while Surinder Choudhary sustained minor splinter injuries and received medical attention.
The… pic.twitter.com/zaJzPgfMVE— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) March 11, 2026
ऐसे किया हमला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट डॉ. फारूक अब्दुल्ला को एक शादी समारोह में दिनदहाड़े गोली मार दी गई. इतना ही नहीं यह हमला उस वक्त हुआ जब फारूक अब्दुल्ला अपने सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ समारोह से वापस लौटने की तैयारी में थे. किस्मत से, गोली उनके सीने को छूकर निकल गई, और सिक्योरिटी वालों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. हमले में डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुरिंदर चौधरी को मामूली चोटें आईं. CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावर उनके पास आता है, उनकी पीठ पर रिवॉल्वर तानता है, और ट्रिगर दबा देता है.
कमल सिंह का था क्या इरादा ?
वहीं जब हिरासत में लेने के बाद कमल सिंह से पूछताछ की गई तो उसकी बाते सुन सिक्योरिटी एजेंसियां भी चौंक गईं . सूत्रों के मुताबिक, कमल ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि वो पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला की हत्या की प्लानिंग कर रहा था. वो बस सही मौके की तलाश में था. आज उसे पता चला कि फारूक अब्दुल्ला अपने चचेरे भाई के बेटे की शादी में आ रहे हैं. कमल को भी शादी में बुलाया गया था. उसे लगा कि यह सही मौका है क्योंकि वो शोर और भीड़ के बीच आसानी से निशाना लगा सकता था. वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर गया और जैसे ही डॉक्टर जा रहे थे, उसने पीछे से उन पर हमला कर दिया.