Categories: देश

Durg Land Scam: दुर्ग में 765 एकड़ जमीन घोटाला

Durg Land Scam:दुर्ग में 765 एकड़ जमीन घोटाला, माफियाओं का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, सरकारी जमीन गिरवी रख के लिए लोन

Published by Swarnim Suprakash

दुर्ग से वैभव चंद्राकर कि रिपोर्ट

माफियाओं का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, सरकारी जमीन गिरवी रख के लिए लोन

Durg Land Scam: छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में जमीन के सबसे बड़े घोटालों में से एक का पर्दाफाश हुआ है। भू माफियाओं ने सरकारी सिस्टम में सेंध लगाकर 765 एकड़ से अधिक शासकीय और निजी जमीन को फर्जी तरीके से अलग-अलग व्यक्तियों के नाम दर्ज कर बेच डाला। इतना ही नहीं, इन जमीनों को बैंक में गिरवी रखकर करोड़ों रुपये का लोन भी ले लिया गया। यह सनसनीखेज मामला मुरमुंदा पटवारी हल्का के ग्राम मुरमुंदा, अछोटी, चेटुवा और बोरसी से जुड़ा है।

Varanashi Crime: मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था मासूम बेटा,आशिक ने गला दबाकर मार डाला

आईडी हैक कर किया गया बड़ा खेल

जांच में खुलासा हुआ कि मुरमुंदा हल्का क्रमांक 16 के पटवारी की आईडी और पासवर्ड हैक कर यह गड़बड़ी की गई। जिला प्रशासन ने तुरंत राज्य सरकार के भू-राजस्व अभिलेख शाखा और एनआईसी को इसकी जानकारी दी। दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने बताया—”धारा 115/16 के तहत एसडीएम ने प्रकरण दर्ज कर गड़बड़ी सुधार दी है। आईडी हैकिंग की तकनीकी जानकारी एनआईसी से ली जा रही है, जिसके बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।”

सिंडिकेट का नेटवर्क कई जिलों में

जमीन हेराफेरी के पीछे एक संगठित सिंडिकेट का खुलासा हुआ है, जिसके तार रायपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा समेत कई जिलों से जुड़े हैं। आरोपियों में दिनूराम यादव, एसराम, शियाकांत वर्मा, हरिशचंद्र निषाद, सुरेंद्र कुमार, जयंत समेत कई नाम सामने आए हैं। इनके नाम पर बोगस खसरा दर्ज कर फर्जी ऋण पुस्तिका के जरिए बैंक से लोन लिया गया।

बैंक से भी निकला करोड़ों का लोन

25 जून 2025 को दिनूराम यादव ने एसबीआई नंदनी टाउनशिप ब्रांच से शासकीय जमीन गिरवी रख 45 लाख रुपये का लोन लिया। 2 जुलाई 2025 को एसबीआई कुम्हारी ब्रांच से एसराम को 36 लाख रुपये का लोन जारी हुआ। दोनों मामलों में सरकारी जमीन गिरवी रखी गई, जिससे बैंक की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related Post

Jaisalmer News: पाक हैंडलर को भेजी सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली, 8 दिन पहले पकड़ा गया था

कितनी जमीन पर हुआ खेल

मुरमुंदा: 75 हेक्टेयर शासकीय, 22 हेक्टेयर निजी

अछोटी: 45.304 हेक्टेयर शासकीय, 27.087 हेक्टेयर निजी

चेटुवा: 87.524 हेक्टेयर शासकीय

बोरसी: 47.742 हेक्टेयर निजी

गृह मंत्री का सख्त संदेश

डिप्टी सीएम और जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने कहा—”765 एकड़ नहीं, 765 इंच जमीन की भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। चाहे कोई भी हो, इसमें कठोर कार्रवाई होगी। यह विष्णुदेव की सरकार है, जिसमें सुशासन भी है और सुदर्शन भी।”

प्रशासनिक कार्रवाई

भुइयां ऐप में छेड़छाड़ कर नए खसरा नंबर बनाने वाले पाटन के पटवारी मनोज नायक और मुरमुंदा के पटवारी कृष्ण कुमार सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है।

Jharkhand News: इंद्र देवता को मनाने के लिए अनोखी पुरानी प्रार्थना, ग्राम पंचायत रायपुरिया में निकाली गई जीवित व्यक्ति की शव यात्रा

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026