Categories: देश

वफादारी की मिसाल बना रामनगर का ये कुत्ता, बाघ से लड़ मालिक की बचाई जान, जानें पूरा मामला

Ram Nagar German Shepherd Dog Saves Owner Life: उत्तराखंड के मदनपुर गैबुआ गांव में पालतू कुत्ता पायलट ने बाघ से लड़कर अपने मालिक की जान बचाई. इस बहादुरी में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में डर का माहौल है.

Published by sanskritij jaipuria

Ram Nagar Dog Saves Owner Life: कुत्ते को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है. उत्तराखंड के नैनीताल जिले से सटे एक गांव में ये बात सच साबित हुई, जब एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी.

रामनगर क्षेत्र के मदनपुर गैबुआ गांव में रहने वाले रक्षित पांडे अपने खेत में गन्ने की कटाई के लिए गए थे. उनके साथ उनका पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ता पायलट भी था. खेत जंगल के पास है, जहां अक्सर जंगली जानवर दिखाई देते हैं.

झाड़ियों में छिपा था बाघ

रक्षित पांडे को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पास की झाड़ियों में एक बाघ छिपा हुआ है. जैसे ही बाघ ने उन्हें नजदीक देखा, उसने हमला करने की कोशिश की. अचानक हुए इस खतरे से पांडे संभल भी नहीं पाए.

अपने मालिक पर खतरा देखकर कुत्ता पायलट तुरंत बाघ पर टूट पड़ा. उसने पूरी ताकत से बाघ का सामना किया और उसे मालिक से दूर रखने की कोशिश करता रहा. इस दौरान बाघ ने पायलट पर कई बार हमला किया.

Related Post

मालिक की जान बची, कुत्ते की गई जान

भयंकर संघर्ष में पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन उसकी बहादुरी की वजह से रक्षित पांडे सुरक्षित बच गए. अपने वफादार साथी को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था.

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में डर का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लोगों को चिंता है कि बाघ गांव के पास ही घूम रहा है, जिससे शाम के समय बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है.

वन विभाग को दी गई सूचना

घटना की सूचना स्थानीय नेताओं और वन विभाग को दी गई. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया गया. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है.

वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले खेतों में न जाएं और सतर्क रहें.
 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

1 शेयर पर 1 फ्री! LIC ने दिया निवेशकों को बड़ा तोहफा; यहां समझें मामला

LIC Bonus Share: कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है.…

April 16, 2026

1.5 करोड़ पर बनी बात, फिर कर दी 170 करोड़ की मांग— जानें तलाक के इस केस में SC ने क्या फैसला सुनाया?

Divorce Settlement India: यह मामला वर्ष 2000 में हुई एक शादी से जुड़ा है. 2023…

April 16, 2026

दुष्कर्म पीड़िता का पलटवार! बाजार में आरोपी की चप्पलों से हुई धुनाई, घसीटकर पहुंचाया थाने

Madhya Pradesh news: पीड़िता का आरोप है कि आरोपी धर्मवीर बंजारा उस पर लगातार केस…

April 16, 2026

पहले 3 को कुचला, फिर जिम पहुंच किया वर्कआउट…MLA के बेटे ने थार से सड़क पर मचाया कहर

Karera Thar car accident: आरोप है कि दिनेश लोधी ने जिम जाते समय अपनी थार…

April 16, 2026

Indian Railway News: कश्मीर से दिल्ली तक अब 24 घंटे में माल डिलीवरी! इन व्यापारियों को मिलेगा फायदा

Kashmir parcel train: इस नई सेवा को ‘ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस’ (JPP-RCS) नाम दिया…

April 16, 2026