MLA son hit and run case: करेरा में शुक्रवार सुबह एक गंभीर दुर्घटना ने सनसनी फैला दी. टीला रोड कॉलेज के पास हुई इस घटना में बीजेपी विधायक के बेटे पर जानलेवा से गाड़ी चलाने का आरोप लगा है.
थार से तीन लोगों को कुचलने का आरोप
आरोप है कि दिनेश लोधी ने जिम जाते समय अपनी थार गाड़ी से तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में आक्रोश और चर्चा का माहौल बन गया.
घटना के बाद सामान्य व्यवहार पर सवाल
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद आरोपी सीधे जिम पहुंच गया और सामान्य रूप से वर्कआउट करता रहा. इस बात ने लोगों के बीच नाराजगी और सवाल दोनों खड़े कर दिए हैं.
विधायक का बयान और पुराना रिकॉर्ड
प्रीतम लोधी ने मामले में जांच और उचित कार्रवाई की बात कही है. वहीं, दिनेश लोधी पहले भी ऐसे विवादों में घिर चुके हैं, जिनमें वाहन से टक्कर मारने और हंगामा करने के आरोप शामिल रहे हैं.
Indian Railway News: कश्मीर से दिल्ली तक अब 24 घंटे में माल डिलीवरी! इन व्यापारियों को मिलेगा फायदा