Home > देश > घर के नाले में बह रहा था खून! दरवाजा खोलते ही पुलिस वालों को भी आ गई उलटी, दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से फैली दहशत

घर के नाले में बह रहा था खून! दरवाजा खोलते ही पुलिस वालों को भी आ गई उलटी, दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से फैली दहशत

Delhi Triple Murder: देश की राजधानी दिल्ली से एक दहशत में डल देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तीन लोगों को दर्दनाक तरीके से मार दिया गया। दरअसल एक घर के अंदर एक महिला एक पुरुष और एक युवक का शव मिला।

By: Heena Khan | Published: August 21, 2025 10:53:01 AM IST



Delhi Triple Murder: देश की राजधानी दिल्ली से एक दहशत में डल देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तीन लोगों को दर्दनाक तरीके से मार दिया गया। दरअसल एक घर के अंदर एक महिला एक पुरुष और एक युवक का शव मिला। वहीँ आपको बता दें, मृतकों की पहचान प्रेम सिंह (50), रजनी (45) और ऋतिक (24) के रूप में हुई है। यह दिल दहला देने वाली घटना दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से सामने आ रही है। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। 

हालत देख पुलिसवालों के उड़े होश 

बुधवार को दिल्ली के सतबरी खरक गाँव से पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें एक घर में खून से लथपथ लोगों के पड़े होने की सूचना दी गई। पीसीआर कॉल में कॉलर ने बताया कि यहाँ एक लड़के ने अपना हाथ काट लिया है। घर में एक चाकू पड़ा है। बहुत खून बह रहा है। मदद की ज़रूरत है। पीसीआर कॉल मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। इसके बाद पुलिस घर के अंदर गई।

UP Ka Mausam: UP वाले हो जाएं तैयार! एक बार फिर प्रदेश में मॉनसून हुआ एक्टिव, जानिए कितने दिन जामकर बरसेगा पानी

खून से लथपथ था पकान 

वहीँ पुलिस ने जब घर के अंदर का नज़ारा देखा तो वो हक्का बक्का रह गए। दरअसल, घर के अंदर सब कुछ बिखरा था और खून से लथपथ था। पहली मंज़िल पर प्रेम सिंह और उनके बेटे रितिक के शव ज़मीन पर पड़े थे। वहीँ दूसरी मंज़िल पर रजनी का शव पड़ा था, जिसका मुँह बंधा हुआ था। एक बेटा सिद्धार्थ फरार है। वहीँ कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ ने उनकी हत्या को अंजाम दिया।

कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ ने अपने माता-पिता और भाई की चाकुओं से गोदकर और ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद सिद्धार्थ फरार हो गया। हालाँकि, पुलिस ने मौके पर पहुँचकर इस तिहरे हत्याकांड की जाँच शुरू कर दी है। एफएसएल और क्राइम टीम मौके पर पहुँचकर निरीक्षण कर रही है। घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। फिर साक्ष्य एकत्र किए गए। शवों की तस्वीरें ली गईं।

Advertisement