CM Bhagwanat maan: पंजाब सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब होने बाद उन्हें आज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सीएम मान पिछले दो दिनों से अस्वस्थ थे, जिसके बाद आज उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। खराब स्वास्थ्य के कारण, वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के प्रस्तावित दौरे पर भी नहीं जा सके।
PM Modi ऐसे और यहां मनाएंगे अपना 75 वां जन्मदिन, जनता को देंगे बड़ा तोहफा
जानकारी के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री डॉक्टरों की निगरानी में सीएम आवास पर ही इलाज करवा रहे थे, लेकिन आज उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहाँ, डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है। फिलहाल, डॉक्टरों की एक टीम सीएम के स्वास्थ्य पर नज़र रख रही है।
कैबिनेट बैठक स्थगित करनी पड़ी
पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर आज शाम चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम हाउस में होने वाली पंजाब कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सीएम भगवंत मान के स्वास्थ्य कारणों से फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इस बैठक में बाढ़ पर चर्चा होनी थी, लेकिन सीएम के बीमार पड़ने के बाद बैठक स्थगित कर दी गई।
एक दिन पहले, गुरुवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। दौरे के बाद केजरीवाल ने कहा था कि कई लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहते, उन्हें गाँव के अंदर ही मदद पहुँचाई जा रही है। साथ ही, कई लोगों को राहत शिविरों में पहुँचाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों में एक-दूसरे की मदद करने का जज्बा है। यही जज्बा हमें इस आपदा से जल्दी बाहर निकालेगा।
पंजाब के कई जिलों में बाढ़
दरअसल, पिछले कुछ दिनों में राज्य में हुई भारी बारिश के बाद पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों को राहत पहुँचाने के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी बाढ़ में फंसे लोगों तक पहुँचकर उनकी मदद कर रहे हैं। बाढ़ में फंसे हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थानों या राहत शिविरों में पहुँचाया गया है। बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत भी हुई है।
GST on petrol and diesel: पेट्रोल-डीजल पर भी लगेगा GST, इसपर वित्त मंत्री ने दिया साफ सुथरा जवाब