Categories: देश

जिस पिल्ले को जान बचाई, उसकी वजह से गई जान…लापरवाही पड़ी भारी, कबड्डी प्लेयर बृजेश सोलंकी की तड़पकर मौत

बताया जा रहा है कि अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके बृजेश प्रो कबड्डी लीग की तैयारी कर रहे थे। मार्च 2025 के दौरान गांव के नाले में एक पिल्ला डूब रहा था। बृजेश ने उसे बचाने की कोशिश की तो पिल्ले ने उनके दाहिने हाथ की उंगली काट ली। बृजेश ने इसे मामूली चोट समझकर नजरअंदाज कर दिया और एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई।

Published by Ashish Rai

Brijesh Solanki Death: यूपी के बुलंदशहर में एक दुखद घटना घटी। यहां के फराना गांव में 22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की रेबीज के कारण दर्दनाक मौत हो गई। मार्च 2025 में उन्हें एक पिल्ले ने काट लिया था। ऐसे में सवाल उठता है कि रेबीज कितना खतरनाक है और यह शरीर में कितनी तेजी से फैलता है?

https://www.inkhabar.com/india/aligarh-insect-bite-panic-spreads-in-bhakrauli-village-insect-bite-death-up-toxic-bite-in-aligarh-uttar-pradesh-9996/

बृजेश को रेबीज कैसे हुआ?

बताया जा रहा है कि अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके बृजेश प्रो कबड्डी लीग की तैयारी कर रहे थे। मार्च 2025 के दौरान गांव के नाले में एक पिल्ला डूब रहा था। बृजेश ने उसे बचाने की कोशिश की तो पिल्ले ने उनके दाहिने हाथ की उंगली काट ली। बृजेश ने इसे मामूली चोट समझकर नजरअंदाज कर दिया और एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई। दो महीने बाद जून 2025 के दौरान बृजेश के दाहिने हाथ में सुन्नपन और ठंड के लक्षण दिखने लगे। धीरे-धीरे उनका पूरा शरीर सुन्न होने लगा और उन्हें हवा-पानी से डर लगने लगा। जांच के बाद बृजेश को रेबीज होने की पुष्टि हुई और 27 जून को उसकी मौत हो गई। मौत से पहले दर्द से कराहते बृजेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Post

रेबीज कितना खतरनाक है?

रेबीज एक जानलेवा वायरल बीमारी है जो रेबीज वायरस (लिसावायरस, रैबडोवायरस फैमिली) के कारण होती है। यह न्यूरोट्रॉपिक वायरस इंसानों के सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है, जिससे दिमाग में तीव्र सूजन (एन्सेफेलाइटिस) हो जाती है। इसे हाइड्रोफोबिया या वॉटर फोबिया भी कहते हैं, क्योंकि इसके लक्षणों में पानी से डरना शामिल है। रेबीज मुख्य रूप से संक्रमित जानवरों, खासकर कुत्तों के काटने से फैलता है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनिया भर में हर साल 26 हजार से 59 हजार लोग रेबीज के कारण अपनी जान गंवाते हैं। इनमें से 95 फीसदी से ज्यादा मामले एशिया और अफ्रीका में सामने आते हैं।

https://www.inkhabar.com/india/aligarh-insect-bite-panic-spreads-in-bhakrauli-village-insect-bite-death-up-toxic-bite-in-aligarh-uttar-pradesh-9996/

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: अष्टमी या नवमी, इस नवरात्रि कब करनी चाहिए कन्या पूजन? जानें सही तारीख, विधि और मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 में कन्या पूजन के लिए महाअष्टमी (26 मार्च) और…

March 21, 2026

Assam Elections 2026: ममता बनर्जी ने असम में जारी की 17 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां का मिला टिकट?

Assam Elections 2026: असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी…

March 21, 2026

कौन है निमिषा नायर? शराब के नशे में धुत लोगों ने की बदसलूकी; एक्ट्रेस ने शेयर किया वो भयावह मंजर

Nimisha Nair: जानी-मानी एक्ट्रेस निमिषा नायर ने हाल ही में अपने साथ हुए हादसे पर…

March 21, 2026