Categories: देश

BMC Elections 2026 Exit Poll: किस पार्टी को मिल रहा बहुमत? 3 एजेंसी के हिसाब से किसने मारी बाजी; यहां देखें- पूरा विश्लेषण

BMC Elections 2026 Exit Poll: महाराष्ट्र में नगरपालिका का चुनाव खत्म हो चुका है. कल यानी शुक्रवार (16 जनवरी, 2026) को मतगणना होगी. इससे पहले आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल के हिसाब से किस पार्टी को बहुमत मिल रहा है.

Published by Sohail Rahman

BMC Elections 2026 Exit Poll: एशिया की सबसे अमीर म्युनिसिपल बॉडी बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) का अगला प्रमुख कौन होगा, यह तय करने के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. अगर एग्जिट पोल के नतीजों पर यकीन करें तो BJP मुंबई में भारी बहुमत से जीतने वाली है. 227 वार्ड में बहुमत का आंकड़ा 114 है और JVC एग्जिट पोल के मुताबिक, BJP 138 सीटें जीत सकती है. उद्धव ठाकरे का शिवसेना गुट सिर्फ 59 सीटों तक सिमटता हुआ नजर आ रहा है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 23 सीटें मिलने का अनुमान है.

अलग-अलग एक्जिट पोल के मुताबिक, कौन सी पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर रहा है और कौन पिछड़ रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं.

एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक किसे मिल रहा बहुमत? (According to Axis My India, who is getting the majority?)

एक्सिस माई इंडिया ने महायुति सहयोगियों के लिए 42% वोट शेयर का अनुमान लगाया है (BJP 28%, शिवसेना 14%). एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि शिवसेना (UBT) को 24 प्रतिशत वोट, MNS को 7 प्रतिशत और NCP (SP) को 1 प्रतिशत वोट मिलेंगे. तीनों पार्टियों ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था.

इसके अलावा सीटों के हिसाब से BJP-शिवसेना गठबंधन को 131-151 सीटें, शिवसेना (UBT)-MNS-NCP (SP) गठबंधन को 58-68 सीटें, कांग्रेस-VBA-RSP गठबंधन को 12-16 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बृहन्मुंबई नगर निगम के चुनाव 227 सीटों पर हुए थे और किसी भी पार्टी या गठबंधन को साधारण बहुमत के लिए 114 सीटों की ज़रूरत होती है.

Related Post

महाराष्ट्र के बीएमसी चुनाव में वोट नहीं डाल पाए अंबानी, पहुंचने से पहले ही वोटिंग बूथ का गेट हो गया बंद

सकाल एग्जिट पोल के मुताबिक किस पार्टी को मिल रहा बहुमत? (According to the Sakal exit poll, which party is getting the majority?)

सकाल एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार BJP-शिवसेना गठबंधन को 119 सीटें मिल रही हैं, जबकि उद्धव की शिवसेना, NCP (SP) और MNS को 75 सीटें मिल रही हैं. कांग्रेस को 20 सीटें मिलने का अनुमान है.

गठबंधन के हिसाब से सीटों का बंटवारा इस प्रकार है:

  • BJP गठबंधन- 119
  • शिवसेना (UBT) गठबंधन- 75
  • कांग्रेस- 20

JVC एग्जिट पोल के मुताबिक किस पार्टी को मिल रहा बहुमत? (According to the JVC exit poll, which party is getting the majority?)

JVC एग्जिट पोल ने BJP के नेतृत्व वाले महायुति के लिए बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है, जिसे 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन को 59 सीटें मिलने की उम्मीद है.

सीटों का बंटवारा इस प्रकार है:

  • BJP गठबंधन- 138
  • शिवसेना (UBT)- 59
  • कांग्रेस- 23
  • अन्य- 7

BMC Elections 2026: स्याही की जगह किस मार्कर पेन का किया जा रहा इस्तेमाल? डबल वोटिंग की आशंका से मचा हड़कंप

Sohail Rahman

Recent Posts

O’Romeo OTT Release: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है ‘ओ रोमियो’; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

O'Romeo OTT Release:शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों इन दिनों छाई हुई है.…

March 3, 2026

Kashmir Internet Shutdown: घाटी में हुई हिंसा के बाद सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन तक इंटरनेट सर्विस रहेगी बंद

Kashmir Internet Shutdown: सरकार ने 4 मार्च, 2026 को रात 8:00 बजे तक पूरी कश्मीर…

March 3, 2026

क्रिकेटर से शादी नहीं करना चाहती थीं सागरिका, फिर कैसे बनी ज़हीर खान की लाइफ पार्टनर?

Sagarika Ghatge-Zaheer Khan: जब सागरिका पहली बार ज़हीर से मिलीं, तब उन्होंने रिश्ते को उस…

March 3, 2026