Categories: देश

School Holiday 2026: होली त्योहार पर कब, कहां और कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

School close Holi holiday 2026: होली त्योहार के मद्देनजर आगामी 4 मार्च तक यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे.

Published by JP Yadav

School close Holi holiday 2026: रंगों का त्योहार होली देश के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में भी मनाया जाता है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मनाया जाने वाला त्योहार दक्षिण के राज्यों में बहुत कम मनाया जाता है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा के साथ होली त्योहार एक तरह से देश के ज्यादातर राज्यों में मनाया जाता है. होली मनाने के दौरान लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसलिए कई राज्य सरकारों ने त्योहार के मद्देनजर कई दिनों की छुट्टी का एलान किया है. 

कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश : मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 2, 3 और 4 मार्च को छुट्टी का एलान किया है. इस दौरान स्कूलों के अलावा कई सरकारी विभागों के दफ्तर भी बंद रहेंगे. दरअसल, सरकार की ओर से चार दिन के अवकाश की घोषणा की गई है. उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूल 2 मार्च से 4 मार्च 2026 तक बंद रहेंगे. इससे पहले 01 मार्च को रविवार था. यहां तक कि बोर्ड परीक्षाएं भी नहीं होंगीं. 

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में करीब-करीब हर राज्य के लोग रहते हैं. यहां पर होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है.  राज्य के राजपत्रित कैलेंडर के अनुसार, होलिका दहन के पालन के लिए स्कूल 2 मार्च और 3 मार्च को बंद रहेगा. वहीं, मुख्य होली समारोह के लिए 4 मार्च को भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी. इसके बाद यानी 4 मार्च के अगले दिन नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होंगीं. 

बिहार: बिहार में भी 4 मार्च को स्कूल बंद घोषित किया गया है. इससे पहले 3 मार्च को भी स्कूलों में अवकाश घोषित है.  बिहार और झारखंड में शिक्षा विभाग की सूची से संकेत मिलता है कि स्कूलों में 3 मार्च और 4 मार्च को दो दिन की छुट्टी रहने की संभावना है। 

Related Post

हरियाणा और पंजाब : दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा और पंजाब में होली के मद्देनजर 3 और 4 मार्च को स्कूल बंद घोषित किए गए हैं.

 राजस्थान और मध्य प्रदेश : इन दोनों राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कार्यक्रम के अनुरूप 2 मार्च के अलावा 3 और 4 मार्च के आसपास स्कूल बंद रखने की उम्मीद है. 

असम : असम में होली त्योहार को ‘दौल उत्सव’ या ‘डोल जात्रा’ के रूप में मनाया जाता है. यहां पर स्कूल 3 मार्च को बंद रहेंगे. अधिकारियों ने कहा है कि क्षेत्रीय कैलेंडर गणना के अनुसार विशिष्ट तिथियां थोड़ी भिन्न हो सकती हैं. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Fact Check: 22 हजार लगाओ, 5.5 लाख पाओ…वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का क्या है सच?

Investment scheme scam: वायरल वीडियो में दावा किया गया कि अगर कोई व्यक्ति 22,000 रुपये…

April 16, 2026

20 जिंदगियां खत्म, जिम्मेदार कौन? वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों खिलाफ FIR दर्ज

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal FIR: आरोपियों में प्लांट प्रमुख देवेंद्र पटेल का नाम भी…

April 16, 2026

दो गेंद, दो शिकार! हैट्रिक से चूके अर्शदीप, लेकिन बना दिया वो रिकॉर्ड जो बुमराह भी नहीं छू पाए

Arshdeep singh News: अर्शदीप के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने लंबे…

April 16, 2026

पुतिन का बड़ा धमाका, 11 देशों पर हमले की ‘हिटलिस्ट’ जारी! करीबी सहयोगी का नाम भी शामिल

Putin Hitlist: क्रेमलिन की ओर से जारी संदेश में उन देशों को चेतावनी दी गई…

April 16, 2026

1 शेयर पर 1 फ्री! LIC ने दिया निवेशकों को बड़ा तोहफा; यहां समझें मामला

LIC Bonus Share: कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है.…

April 16, 2026

1.5 करोड़ पर बनी बात, फिर कर दी 170 करोड़ की मांग— जानें तलाक के इस केस में SC ने क्या फैसला सुनाया?

Divorce Settlement India: यह मामला वर्ष 2000 में हुई एक शादी से जुड़ा है. 2023…

April 16, 2026