Categories: देश

BJP सांसद के घर लाखों की चोरी, कौन उड़ा ले गया 5.4 लाख कैश; पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Manoj Tiwari Mumbai house theft: बीजेपी सांसद और मशहूर सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में एक सनसनीखेज चोरी हुई है. आरोप है कि एक पूर्व कर्मचारी ने डुप्लीकेट चाबियों का इस्तेमाल करके मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उनके फ्लैट से कुल 5.40 लाख रुपये कैश चुरा लिए है.

Published by Mohammad Nematullah

Manoj Tiwari Mumbai house theft: बीजेपी सांसद और मशहूर सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में एक सनसनीखेज चोरी हुई है. आरोप है कि एक पूर्व कर्मचारी ने डुप्लीकेट चाबियों का इस्तेमाल करके मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उनके फ्लैट से कुल 5.40 लाख रुपये कैश चुरा लिए है. चोरी दो बार में की गई है.

मनोज तिवारी के मैनेजर की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अंबोली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. CCTV कैमरों में कैद हुई इस घटना ने एक बार फिर सेलिब्रिटी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है.

आरोपी गिरफ्तार

चोरी का पता तब चला जब दिसंबर 2025 में घर में लगे CCTV कैमरों ने 15 जनवरी 2026 की रात को अलर्ट भेजा. फुटेज में साफ दिख रहा था कि पूर्व कर्मचारी, सुरेंद्रकुमार शर्मा, डुप्लीकेट चाबियों से अलमारी खोलकर 1 लाख रुपये चुरा रहा है. इस डिजिटल सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने जून 2025 में भी 4.40 लाख रुपये चुराए थे. आरोपी को दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था.

Related Post

अपराध कैसे किया गया?

मनोज तिवारी के घर में चोरी बहुत चालाकी से की गई. आरोपी सुरेंद्रकुमार शर्मा, जिसने दो साल पहले उनके लिए काम किया था. नौकरी छोड़ने से पहले घर, बेडरूम और मुख्य अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां बनवा ली थी. उसने इन चाबियों का इस्तेमाल करके बिना किसी रुकावट के घर में एंट्री की. उसने पहली चोरी जून 2025 में की जिसमें उसने 4.40 लाख रुपये चुराए, जिसका उस समय पता नहीं चला. अपनी सफलता से उत्साहित होकर, आरोपी ने 15 जनवरी 2026 की रात को फिर से अलमारी खोली और 1 लाख रुपये चुरा लिए, लेकिन इस बार वह CCTV में पकड़ा गया है.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी के पास घर और अलमारियों की डुप्लीकेट चाबियां थीं, जिनका इस्तेमाल करके उसने आसानी से अपराध किया है. पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और आगे की जांच जारी है.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026