UP News: यूपी की महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर CM योगी ने बड़ा तोहफा देने का फैसला लिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षाबंधन के पावन अवसर से पहले राज्य की महिलाओं के नाम पर 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में 1 प्रतिशत की छूट देने का फैसला लिया है। इस फैसले से महिलाओं को संपत्ति खरीदने में आर्थिक राहत मिलेगी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा भी दिया जाएगा।
महिलाओं को दी ये बड़ी सौगात
वहीँ हाल ही में लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, पहले यह छूट केवल 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर ही लागू थी, जिसमें ज्यादातर 10,000 रुपये की छूट दी जाती थी। वहीँ अब यह सीमा बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है, जी हाँ अब इसकी सीमा लगभग 1 करोड़ हो चुकी है। जिससे महिलाएं अधिकतम 1 लाख रुपये तक की बचत कर सकेंगी। इस सौगात का लाभ शहरी और गाँव दोनों की महिलाएं उठा सकती हैं, CM योगी का कहना है कि इसका लाभ राज्य की हर महिला को मिलेगा।
जानिए क्या बोले मंत्री साहब
वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, “यह निर्णय मध्यमवर्गीय महिलाओं को संपत्ति की मालिक बनने में मदद करेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त होंगी। इस दौरान उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि यह कदम सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान को और मजबूती देगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।