Bangladeshi Muslim women: महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, यहाँ की मुंबई क्राइम ब्रांच ने हाल ही में एक महिला को गिरफ्तार किया है, वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस महिला की पहचान मंजू शर्मा उर्फ अल्ताफ शेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, यह महिला बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसी थी। वहीँ जब इससे पूछताछ की गई तो पता चला कि, उसने एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है जो सालों से फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनाकर विदेशी नागरिकों को देश में बसाने की कोशिश कर रहा है।
ऐसे भारत में घुसते हैं बांग्लादेशी
सूत्रों का कहना है कि, अल्ताफ ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक पहले पश्चिम बंगाल में एजेंटों के ज़रिए फ़र्ज़ी जन्म प्रमाण पत्र बनवाते हैं। जिसके बाद वो इसका इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनवाते हैं। दस्तावेज़ हाथ में आते ही इन घुसपैठियों को भारत के अलग-अलग शहरों में घुसा दिया जाता है। आपको बता दें, यहाँ ये आम लोगों की तरह अपनी पहचान छिपाकर बसने की कोशिश करते हैं।
मुस्लिम लड़कियां बनाती हैं हिंदू मर्दों को अपना शिकार
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गिरोह की खास रणनीति में प्यार और शादी भी शामिल है। जी हाँ अल्ताफ शेख ने माना कि महिला घुसपैठिए खास तौर पर हिंदू मर्दों को निशाना बनाती हैं, वहीँ पुरुष घुसपैठिए हिंदू लड़कियों से शादी करके देश में स्थायी रूप से रहना चाहते हैं। अल्ताफ शेख ने भी यही तरीका अपनाया। पहले वो पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई, फर्जी दस्तावेज तैयार किए और फिर मुंबई पहुंचकर एक बार में पुरुषोत्तम प्रसाद शर्मा से मिली। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जल्द ही शादी कर ली। इसके बाद वो कई सालों तक भारत में मंजू शर्मा बनकर रही। उसका आधार कार्ड भी पुरुषोत्तम ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से बनवाया था। वहीँ अब ये मुंबई पुलिस के गिरफ्त में है।