Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार, 26 मार्च को एक प्राइवेट बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई. जिसके बाद बस ने तुरंत आग पकड़ ली. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 लोगों के घायल होने की खबर है. घटनास्थल पर राहत और बचाव की टीमें मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान के साथ उनकी परिजनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. इस हादसे का वीडियो भी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. वीडियो में बचाव कार्य जारी है.
बस की हुई टक्कर
जानकारी के मुताबिक, बस की टक्कर बजरी से भरी एक ट्रक से हुई थी. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. साथ ही घटना से जुड़ी बाकी जानकारी भी जुटाने की कोशिशों में लगे हुए हैं.
VIDEO | Andhra Pradesh: At least eight people were killed and about 18 injured in a bus fire accident in Markapuram district on Thursday. Rescue teams are working to identify the victims and gather details of their relatives.#AndhraPradeshNews #Fire
(Full video available on… pic.twitter.com/eDHHXcchAc
— Press Trust of India (@PTI_News) March 26, 2026
जिंदा जल गए यात्री
मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नागराजू ने एक टीवी चैनल से हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि ‘करीब 8 लोग जिंदा जल गए हैं. अब तक 18 घायलों को इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. बचाव दल मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अभी बस के भीतर फंसे हो सकते हैं.
पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘आंध्र प्रदेश के मरकापुरम ज़िले में हुआ हादसा दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों. PMNRF से हर मृतक के परिवार वालों को 2 लाख रुपये की एक्स-ग्रेसिया दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.’
The mishap in Markapuram district, Andhra Pradesh, is tragic. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs.…
— PMO India (@PMOIndia) March 26, 2026
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
पीटीआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना में मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है. सीएम ने कहा कि ‘सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है. साथ ही हादसे की पूरी जानकारी हासिल कर इसकी रिपोर्ट जल्द देने के निर्देश भी दिए गए हैं.