Home > देश > Aaj Ka Mausam: रिकॉर्ड तोड़ हो रही बारिश, आसमान में हो गया बड़ा छेद, अब तबाह होकर रहेगी धरती!

Aaj Ka Mausam: रिकॉर्ड तोड़ हो रही बारिश, आसमान में हो गया बड़ा छेद, अब तबाह होकर रहेगी धरती!

Aaj Ka Mausam: निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, इस हफ्ते बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो, इस दौरान 12-13 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 14 से 17 अगस्त के बीच मध्यम और रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है।

By: Sohail Rahman | Published: August 12, 2025 8:11:38 AM IST



Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर लगातार जारी है। रात से ही लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। सुबह-सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जुलाई के मुकाबले अगस्त में मानसून उत्तर भारत पर ज्यादा मेहरबान है। पिछले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने दो बार मूसलाधार बारिश देखी। शनिवार को रक्षाबंधन के मौके पर हुई बारिश लगभग 10 घंटे तक चली, जिसने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आज फिर वही तेज बारिश देखने को मिल रही है। सोमवार शाम से ही घने बादल आसमान में छाए हुए थे और उमस से लोगों की हालत खराब हो रही थी। उसके बाद देर रात से शुरू हुआ तेज बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है।

क्या कहता है मौसम विभाग?

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, इस हफ्ते बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो, इस दौरान 12-13 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 14 से 17 अगस्त के बीच मध्यम और रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है। गरज और बिजली कड़कने की भी संभावना है। 18 से 20 अगस्त के बीच मानसून की रेखा दक्षिण की ओर खिसक जाएगी, जिससे बारिश की तीव्रता और दायरा दोनों कम हो जाएगा। इस सप्ताह बुधवार तक दिन में तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। उसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

Delhi Rain: दिल्ली बना Hill Station! आसमान से बरस रहे सफेद मोती, जानिए कब तो जारी रहेगा बारिश का ये हसीन सिलसिला

देश के बाकी हिस्सों में क्या है स्थिति?

देश के बाकी हिस्सों की बात करें तो, पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। कर्नाटक, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के कई हिस्सों में भी अच्छी बारिश देखी गई। सौराष्ट्र-कच्छ, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश हुई। मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम एजेंसी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वोत्तर भारत, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

UP Ka Mausam: बादल नहीं लेंगे सांस! UP में अब होगी लगातार बारिश, जानिए अगले 3 दिन तक कैसा रहेगा प्रदेश का हाल

Advertisement