Categories: देश

Aaj Ka Mausam: कहीं भारी बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, इंद्र देवता की नाराजगी से मौसम दिखा रहा रौद्र रूप

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली एनसीआर में बारिश न होने से उमस बढ़ गई है। यहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में मानसून के सक्रिय होने से अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश की संभावना है।

Published by Sohail Rahman

Aaj Ka Mausam: देशभर में आज भी मानसून का दौर जारी है। जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है, हालांकि, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली एनसीआर में बारिश न होने से उमस बढ़ गई है। यहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में मानसून के सक्रिय होने से अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली एनसीआर के न्यूनतम तापमान में केवल 1-2 डिग्री सेल्सियस का ही बदलाव हुआ है। राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बहुत हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार, 20 अगस्त 2025 को तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस कम रहने वाला है। 21-22 अगस्त 2025 तक ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है। अगले 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Related Post

Bihar Weather Update: बिहार में अगले 7 दिनों तक दिखेगा मानसून का रौद्र रूप, इन 20 जिलों में आज भारी बारिश के आसार, IMD ने…

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को यहां केवल 1-2 जिलों में ही बारिश देखने को मिली। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को इस गर्मी से 3-4 दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23-24 अगस्त 2025 के बीच भारी बारिश हो सकती है। बिहार भी अगले 2-3 दिनों तक गर्म रहने वाला है। राज्य में 22-25 अगस्त 2025 तक भारी बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी इन दिनों भारी बारिश ने तबाही मचाई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 2 दिनों में उत्तराखंड में बारिश में थोड़ी कमी आई है। देहरादून सहित कई जगहों पर धूप भी खिली, हालांकि मौसम विभाग ने 23-25 अगस्त 2025 को राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी इलाकों में अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

दिल्ली पर ये किसका श्राप! आफत बनकर बरसेंगे बादल, बह जाएगी राजधानी? मौसम का हाल जान नहीं निकलेंगे घरों से बाहर

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026