Assam Girl Scripts History: असम की सात साल की किउचेनघन फुकॉन ने वो कारनामा कर दिखाया है, जिसका सपना शायद किसी बड़े व्यक्ति ने भी नहीं देखा होगा. किउचेनघन फुकॉन ने एलिफेंटा द्वीप से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक खुले पानी में तैरने का लक्ष्य हासिल किया. जिसमें उन्होंने करीब 13 किलोमीटर की दूरी केवल 3 घंटे 29 मिनट में पूरी की. उन्होंने यह बड़ा कारनामा इसी साल 4 फरवरी का कर दिखाया था.
छोटी उम्र में बड़ा कारनामा
इस स्विमिंग के साथ इस रूट को पूरा करने वाली वह दुनिया की सबसे कम उम्र वाली व्यक्ति बन गई है. वह इस चैलेंज को लेने और सफलतापूर्वक पूरा करने वाली नॉर्थईस्ट इंडिया की पहली महिला स्विमर भी बन गई है. किउचेंघन ने दोपहर 2:36 बजे एलिफेंटा आइलैंड से अपनी तैराकी की शुरूआत की थी. इसके बाद शाम 6:05 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचीं. यह हिस्सा तेज लहरों और समुद्री हालात के लिए जाना जाता है. इसे अरब सागर के सबसे मुश्किल रास्तों में से एक है. कम उम्र होने के बाद भी उन्होंने पूरी तरह तैराकी पर फोकस किया और अपनी ताकत दिखाई. उनकी इस कामयाबी ने असम और पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.
कौन है ये सबसे छोटी तैराक?
किउचेनघन फुकॉन चराईदेव जिले के होलूगुरी की रहने वाली है. वह क्लास 2 में पढ़ती है. उनके माता-पिता का नाम हेमंगा फुकन और रिमली हजारिका फुकन है. उसका परिवार अब गुवाहाटी के सिक्स माइल में रहता है. किउचेंगन गुवाहाटी के सरुसजाई में अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंदर मौजूद डॉ. ज़ाकिर हुसैन एक्वेटिक कॉम्प्लेक्स में अपनी ट्रेनिंग लेती है. वह कोच बाबुल गुरुंग से तैराकी सीखती है. जिन्होंने उसे काफी बेहतरीन तरीके से गाइड किया है. डिसिप्लिन और रेगुलर प्रैक्टिस ने उसे इस लंबी तैराकी के लिए तैयार किया. उसने सात साल की उम्र में 13 किलोमीटर की तैराकी 3 घंटे और 29 मिनट में पूरी की.
ईशान किशन ने खोली दिल की बात! ‘मेरे पीछे उसी शख्स का सबसे बड़ा हाथ…’, क्या मैदान पर दिखेगा असर