Categories: देश

West Bengal Accident: बर्धमान में बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक के बीच हुई टक्कर…10 की मौत, 35 घायल; स्थानीय लोगों ने बताया दुर्घटना के पीछे की वजह

Bardhaman Bus Truck Accident: पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान  जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शुक्रवार सुबह एक बस और एक ट्रक के बीच पीछे से टक्कर हो जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए।

Published by Shubahm Srivastava

Bardhaman Bus Truck Accident: पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान  जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शुक्रवार सुबह एक बस और एक ट्रक के बीच पीछे से टक्कर हो जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। 

बिहार के रहने वाले हैं मृतक – पुलिस

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं समेत 10 मृतक बिहार के रहने वाले थे। अधिकारी ने कहा, “वे गंगा सागर और कुछ अन्य तीर्थस्थलों पर दर्शन करने आए थे। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे बिहार लौट रहे थे।”

पूर्वी बर्दवान के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “यह दुर्घटना पूर्वी बर्दवान ज़िले के फागूपुर के पास सुबह लगभग 7 बजे हुई। अंतिम समाचार मिलने तक 10 लोगों की मौत हो चुकी थी और कम से कम 35 घायल हो गए थे। पीड़ितों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।”

Related Post

स्थानीय लोगों ने बताया कैसे हुई दुर्घटना

दुर्घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक चालक पेशाब करने के लिए अपनी गाड़ी खड़ी कर रहा था, तभी तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पीछे से खड़े ट्रक से टकरा गई। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “बस ने पूरी गति से ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक टक्कर के बाद कम से कम 10 फीट दूर तक चला गया। स्थानीय निवासी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और पीड़ितों को बचाने लगे। पुलिस को भी सूचित किया गया।”

Uttar Pradesh News: प्रदेश का सबसे बड़ा गैंगस्टर बनने का सपना, आरोपी ने सीने पर बड़े अक्षरों में  गुदवाया “गैंगस्टर यूपी”

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मची तबाही, बिछ गई 60 लोगों की लाशें,  PM मोदी ने की CM उमर से बात

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026