290
Shilajit Benefits For Women: शिलाजीत एक प्राचीन और शक्तिशाली आयुर्वेदिक है। जिसका इस्तेमाल सालों से होता आया है। यह शरीर की कमजोरी दूर करने में काम आता है। यह हिमालय की चट्टानों से निकलने वाला एक चिपचिपा पदार्थ है, जिसका इलाज आयुर्वेद की कई दवाइयों में किया जाता है। इसे कई बीमारियों को दूर भगाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। शरीर पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है। शारीरिक ताकत बढ़ाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए शिलाजीत का उपयोग होता है। इसकी मदद से कमजोर इम्यून सिस्टम और इनफर्टिलिटी से भी राहत पाई जा सकती है।
शिलाजीत के फायदे
- यह पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए लाभकारी औषधि है।
- इसे खाने से शरीर के भीतर मौजूद सेल्स स्ट्रॉन्ग होते है।
- शिलाजीत का नियमित सेवन शरीर को लंबी उम्र प्रदान कर सकता है।
- पित्त और कफ के असंतुलन को सुधारने में बेहद प्रभावी
- कमजोर इम्यून सिस्टम और इनफर्टिलिटी से भी राहत
कई बीमारियों के लिए है लाभदायक
आयुर्वेद में इसे एक शक्तिशाली रसायन के तौर पर देखा जाता है। यह हिमालय की चट्टानों से निकलता है। इसमें जड़ी-बूटियों और मिनरल्स का मिश्रण होता है। यह शरीर के अलग-अलग तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। शिलाजीत की कीमत ज्यादा होती है, लेकिन इसके फायदे भा काफी अहम होते हैं।
कैसे खा सकते हैं शिलाजीत?
- 50 वर्ष की आयु वाले- दो से तीन महीने तक
- यंग लोग -हफ्ते में केवल दो बार
- एक दिन में शिलाजीत चुटकी भर ही लेना चाहिए
Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।