Categories: हेल्थ

यौन संबंध बनाने का नहीं होता मन? कामेच्छा बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये तरीके

Low Libido Increasing Tips: यौन संबंध बनाने की इच्छा में कमी को ही कामेच्छा यानी लिबिडो कहा जाता है. लिबिडो बढ़ाने के लिए ऐसे तो बाजार में कई दवाइयां आती हैं, लेकिन उनके कई साइड अफेक्ट्स होते हैं.

Published by Team InKhabar

Tips to improve low libido: पार्टनर भी है और माहौल भी…फिर भी सेक्स करने का मन नहीं है तो इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल, तनाव, एंग्जायटी, अनहेल्दी इटिंग का हाथ हो सकता है. यह सभी मिलकर सिर्फ फिजिकल हेल्थ नहीं खराब करती हैं, बल्कि रिश्तों में भी दूरियां पैदा कर देती हैं. रिश्तों को बचाने और सेक्स लाइफ सुधारने के लिए कई लोग दवाइयां खाने लगते हैं. लेकिन, दवाइयों के साइड इफेक्ट्स होते हैं जो समय बीतने के बाद सामने आते हैं. 

ऐसे में दवाइयों से पहले सेक्स लाइफ सुधारने और कामेच्छा बढ़ाने के लिए नेचुरल तरीके काम आ सकते हैं. नेचुरल तरीकों में साइड अफेक्ट्स का रिस्क कम होता है और उन्हें आसानी से अपनाया जा सकता है. आइए, यहां जानते हैं कि किन नेचुरल तरीकों और किन चीजों को डाइट में शामिल करने से लिबिडो यानी कामेच्छा को बढ़ाया जा सकता है. 

लिबिडो बढ़ाने के लिए क्या करें? (How to increase low libido?)

लिबिडो यानी कामेच्छा बढ़ाने के लिए सबसे पहले अच्छी डाइट लें. इसके लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना होगा, वहीं कुछ को निकालना भी होगा. क्योंकि, अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल ही शरीर को हेल्दी रखता है, तभी सेक्स लाइफ भी अच्छी रह पाती है. 

अंडा

अंडे में प्रोटीन और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह शरीर में सेक्स हार्मोन यानी टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद करता है. साथ ही शरीर से थकान दूर करके स्टेमिना भी बढ़ा सकता है. नतीजन आप बेडरूम में लंबा परफॉर्म कर सकते हैं और सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बना सकते हैं.

केला

केला ऐसा फल है जिसमें पोटैशियम और विटामिन बी पाया जाता है. यह तत्व शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल मेंटेन करने में मदद करते हैं. कई रिसर्च में ऐसा सामने आया है कि केला खाने से मूड अच्छा होता है और यह कामेच्छा भी बढ़ाता है. 

Related Post

ये भी पढ़ें: मर्दों की सेक्स लाइफ सत्यानाश कर सकती हैं खाने की ये चीजें! आज ही करें थाली से बाहर

अनार

अनार को एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर माना गया है. यह ब्लड फ्लो बढ़ाने के साथ-साथ हार्मोन बैलेंस करता है, जिससे सेक्स डिजायर बढ़ती है. 

सीफूड

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो डाइट में सीफूड शामिल कर सकते हैं. सीफूड में जिंक के साथ ओमेगा-3 जैसे मिनरल्स होते हैं. यह टेस्टोस्टेरोन बूस्ट करने के साथ सेक्स ड्राइव और फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: लव बाइट्स का शौक पड़ सकता है भारी, ये छोटी सी चीज कर सकती है नुकसान

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Team InKhabar
Published by Team InKhabar

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026