Home > हेल्थ > ग्रीन टी पीने से हो सकते हैं नुकसान-किसे बचना चाहिए और क्यों?

ग्रीन टी पीने से हो सकते हैं नुकसान-किसे बचना चाहिए और क्यों?

Green Tea: आजकल ग्रीन टी को हेल्दी का हिस्सा माना जाता है. लोग इसे वजन कम करने बॉडी डिटॉक्स करने और एनर्जी बढ़ाने के लिए रोज पीते है. हालांकि हाल की रिपोर्ट्स और हेल्थ एक्सपर्ट् के अनुसार ग्रीन टी सभी के लिए फायदेमंद नहीं है.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 8, 2026 6:12:13 PM IST



Green Tea: आजकल ग्रीन टी को हेल्दी का हिस्सा माना जाता है. लोग इसे वजन कम करने बॉडी डिटॉक्स करने और एनर्जी बढ़ाने के लिए रोज पीते है. हालांकि हाल की रिपोर्ट्स और हेल्थ एक्सपर्ट् के अनुसार ग्रीन टी सभी के लिए फायदेमंद नहीं है. कुछ लोगों के लिए इसके गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते है जो अनजाने में उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है. आइए ग्रीन टी पीने के कुछ नुकसानों के बारे में जानते है ताकि आप सावधान रह सकेंगा.

किन्हें ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए?

1. जिन्हें एसिडिटी या पेट की समस्या है

ग्रीन टी में टैनिन नाम का एक पदार्थ होता है. जो पेट में एसिड बढ़ा सकता है. इससे गैस सीने में जलन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खाली पेट ग्रीन टी पीने से ये लक्षण और भी खराब हो सकते है.

2. जिन्हें एनीमिया (आयरन की कमी) है

ग्रीन टी आयरन के एब्जॉर्प्शन को कम कर सकती है. अगर किसी को पहले से ही आयरन की कमी है, तो ग्रीन टी उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है.

3. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं

ग्रीन टी में कैफीन होता है, जो बढ़ते बच्चे के विकास पर असर डाल सकता है. यह ब्रेस्ट मिल्क की क्वालिटी पर भी असर डाल सकता है. इसलिए डॉक्टर से सलाह लिए बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रोहित शर्मा को ऑफर की चाय, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

4. जिन्हें दिल की बीमारी या हाई ब्लड प्रेशर 

ग्रीन टी में मौजूद कैफीन दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है. ऐसे लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए या इसे पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए.

5. जिन्हें नींद की समस्या है

ग्रीन टी में कैफीन होता है, जो नींद पर असर डाल सकता है. अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो ग्रीन टी से बचना ही बेहतर है.

ग्रीन टी के अन्य संभावित साइड इफेक्ट्स

सिरदर्द और चक्कर आना, हड्डियों का कमजोर होना, लिवर पर असर (कुछ मामलों में, ज़्यादा सेवन से लिवर डैमेज होने की रिपोर्ट्स आई हैं)

क्या करें? ग्रीन टी पीने से पहले अपनी सेहत की स्थिति को समझें

डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लें, दिन में 1-2 कप से ज़्यादा न पिएं, खाली पेट ग्रीन टी पीने से बचें, अगर आपको कोई साइड इफेक्ट महसूस होता है, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें.

Viral Video: पत्नी के कहने पर बेटे ने 80 साल की मां से किया किनारा, बस स्टैंड पर रोती नजर आई महिला

Advertisement