Gut Health: हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए ये बहुत जरूरी है कि हमारा पाचन तंत्र मजबूत रहे। वहीं अगर भोजन ठीक से पच जाता है, तो हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने मे मदद मिलती है और साथ ही मन भी पूरे दिन प्रसन्न रहता है। लेकिन, आजकल बहुत से लोग गैस, कब्ज, पेट फूलना, एसिडिटी जैसी समस्याओं से परेशान हैं। अक्सर हम सोचते हैं कि यह सब सिर्फ़ गलत खान-पान की वजह से होता है, लेकिन असल में विटामिन की कमी भी इसका एक बड़ा कारण हो सकती है। तो, किस विटामिन की कमी से आंतें कमज़ोर हो जाती हैं और पाचन क्रिया गड़बड़ाने लगती है? आइए आसान भाषा में समझते हैं और यह भी जानते हैं कि इस कमी को दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए।
आंतों की कमज़ोरी का मुख्य कारण
विटामिन डी न केवल हड्डियों के लिए, बल्कि पाचन तंत्र और आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज़रूरी है। इसकी कमी से आंतों में सूजन, कब्ज, पेट फूलना और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Vitamin D की मात्रा कम है सबसे बड़ा कारण
- कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे ज़रूरी खनिजों की कमी हो जाती है।
- पाचन एंजाइम कमज़ोर हो जाते हैं।
- बार-बार पेट खराब होना और थकान होना।
- पाचन में सहायक अन्य आवश्यक विटामिन:
- विटामिन B12: आँतों में अच्छे बैक्टीरिया बनाए रखता है।
- विटामिन B3 (नियासिन): दस्त और सीने की जलन से बचाता है।
- विटामिन C: आयरन के अवशोषण में मदद करता है और आँतों को साफ़ करता है।
बासी मुंह नीम के पत्ते खाने के चमत्कारी फायदे इन 4 बड़ी समस्याओं का जड़ से इलाज
आँतों को मज़बूत करने के लिए क्या खाना चाहिए
- विटामिन D के लिए: सुबह 15-20 मिनट धूप में बैठें, अंडे, मशरूम, फोर्टिफाइड दूध और अनाज, सैल्मन और टूना जैसी वसायुक्त मछलियाँ खाएँ।
- Vitamin B12 के लिए: दूध, दही, पनीर, अंडे और मांसाहारी भोजन, फोर्टिफाइड अनाज।
- Vitamin A के लिए: गाजर, पालक, शकरकंद, दूध और अंडे।
- Vitamin C के लिए: आंवला, नींबू, संतरा, टमाटर, ब्रोकली का सेवन जरूर करें
इन 5 लोगों के लिए रात में दूध पीना है किसी वरदान से कम नहीं, जानें इसके अद्भुत फायदों के बारे में