Home > हेल्थ > रोजाना पीते है गिलोय का पानी तो जान लें इसके फायदे और नुकसान भी, साथ ही सेवन करने का सही तरीका

रोजाना पीते है गिलोय का पानी तो जान लें इसके फायदे और नुकसान भी, साथ ही सेवन करने का सही तरीका

Giloy Water benefits and side effects- गिलोय का पानी, जिसे गिलोय काढ़ा या जूस भी कहा जाता है, शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होता है । लेकिन, क्या रोज़ाना गिलोय का पानी पीना सच में फायदेमंद है? या फिर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं?

By: Akriti Pandey | Published: September 2, 2025 12:48:08 PM IST



Disadvantages of Drinking Giloy Water:  आजकल के लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खों की ओर फिर से लौट रहे हैं और इसी में गिलोय का भी नाम आता है। आयुर्वेद में इसको अमृता या गुडुची के नास से भी जाना जाता है। गिलोय का पानी, जिसे गिलोय काढ़ा या जूस भी कहा जाता है, शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होता है । लेकिन, क्या रोज़ाना गिलोय का पानी पीना सच में फायदेमंद है? या फिर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? आइए जानते है इसके फायदे, नुकसान और सेवन के सही तरीको के बारे में-

गिलोय पानी पीने के फायदे

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मे मददगार

गिलोय को प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला माना जाता है। इसे रोज़ाना पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है।

पाचन तंत्र मज़बूत करता है

गिलोय का पानी कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट को हल्का रखता है।

रक्त शर्करा को नियंत्रित करने मे लाभकारी

गिलोय को मधुनाशिनी भी कहा जाता है क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है। यह मधुमेह रोगियों के लिए उपयोगी हो सकता है।

तनाव दूर करता है

गिलोय को मानसिक शांति देने वाला माना जाता है। यह तनाव कम करता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।

किस Vitamin की कमी से कमजोर होती हैं आपकी आंतें और होने लगती है पाचन की समस्या? जानिए इसके लिए क्या खाना होता है सही?

जानतें है गिलोय का पानी के नुकसान

  • गिलोय का अधिक सेवन लिवर पर दबाव डाल सकता है। कुछ मामलों में, हेपेटोटॉक्सिसिटी यानी लिवर को नुकसान पहुँचने की शिकायत भी देखी गई है।

  • रक्त शर्करा का स्तर बहुत कम हो सकता है। अगर मधुमेह के रोगी बिना डॉक्टर की सलाह के गिलोय का अधिक सेवन करते हैं, तो रक्त शर्करा खतरनाक स्तर तक गिर सकती है।

  • रुमेटीइड गठिया, ल्यूपस या अन्य स्व-प्रतिरक्षी रोगों से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए।
    पानी पीने का सही तरीका

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं ये 7 फूड्स, कमजोर नजर वालों के लिए हैं वरदान,कुछ ही दिनों में आंखों की रोशनी में होने…

गिलोय का पानी बनाने का तरीका

  • गिलोय के ताजे तने को काटकर पानी में उबालें। 10-15 मिनट बाद छानकर गुनगुना पानी पिएँ।

  • कब पिएँ: सुबह खाली पेट गिलोय का पानी पीना सबसे प्रभावी माना जाता है।

  • कितना सेवन करें: प्रतिदिन 30-50 मिलीलीटर से ज़्यादा न लें। ज़्यादा मात्रा हानिकारक हो सकती है।

स्किन से लेकर पाचन तक किसी वरदान से कम नहीं है इस भूरे बीज का सेवन, इस तरह से बनाएं अपने डाइट का हिस्सा, होंगे…

कब पीना होता है सही

  • सुबह खाली पेट गिलोय का पानी पीना सबसे प्रभावी माना जाता है।

  • कितना सेवन करें: प्रतिदिन 30-50 मिलीलीटर से ज़्यादा न लें। ज़्यादा मात्रा हानिकारक हो सकती है।

  • किसे नहीं लेना चाहिए: गर्भवती महिलाओं, निम्न रक्तचाप वाले लोगों और स्व-प्रतिरक्षित रोगों से पीड़ित लोगों को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement