एक घंटे में मुश्किल से 0.009 KM ही सरक…कछुआ नहीं ये हैं दुनिया के सबसे स्लो जानवर, चाल देख पकड़ लेंगे माथा!

World's Slowest Animals: दुनिया में सिर्फ तेज जानवर ही नहीं, सबसे धीरे चलने वाले सुस्त जानवर भी मौजूद हैं. इस लिस्ट में ग्रीनलैंड शार्क, कछुआ और स्लॉथ शामिल हैं. यह अपनी धीमी चाल के लिए फेमस हैं.

Published by Preeti Rajput

World’s Slowest Animals: तेज दौड़ने वाले जानवरों के बारे में तो आप सभी ने खूब सुना होगा, जैसे- चीता, बाज, घोड़ा आदी. ये सब अपनी धुआंधार स्पीड से लोगों को हैरान कर देते हैं. लेकिन क्या आपकों दुनिया के सबसे धीरे चलने वाले जानवरों के बारे में पता है? उनका धीरे चलना ही जीने का एक तरीका है. 

 सी एनीमोनी (sea ​​anemone)

समुद्र में सबसे सुस्त सी एनीमोनी को माना जाता है. वह एक घंटे में केवल 10 से 25 सेंटिमीटर का सफर तय करना पाता है. वह भी जब उसे घर बदलने का मन करें. वरना वह सालों तक एक ही जगह पर रहती है. 

ड्वार्फ सीहॉर्स (Dwarf Seahorse)

समुद्र में रहने वाली यह मछली भी धीरे-धीरे तैरती है. इसे 1.5 मीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है. यह इसी तरह से अपना पूरा जीवन बिता देती है. यह समुद्री घास से चिपकी रहती है और छोटे-छोटे जीव इसे खा लेते हैं. हालांकि, प्रजनन के समय यह नाचते-नाचते घंटों बिता देते हैं. यह इनकी सबसे फास्ट मूवमेंट मानी जाती है. 

ग्रीनलैंड शार्क (Greenland Shark)

यह ग्रीनलैंड शार्क भी अपने सुस्त रवैये के लिए जानी जाती है. यह 24 फीट लंबी हो सकती है, लेकिन इसकी रफ्तार केवल 2 मील प्रति घंटा है. यह ठंडे पानी में पड़े-पड़े मरे हुए जीव खाकर पूरा जीवन इसी तरह बिता देती है

बनाना स्लग (Banana Slug)

यह बनाना स्लग जमीन पर सबसे सुस्त जानवर माने जाते हैं. एक घंटे में वह बेहद मुश्किल से 0.009 किलोमीटर तक का ही सफर तय कर पाते हैं

घोंघा/ स्नेल (Snail)

Related Post

घोंघा यानी स्नेल 0.048 किलोमीटर प्रति घंटा चलता है. 

 गैलबापागोस टॉर्टॉइज (Tortoise)

यह विशालकाय कछुआ अपनी रफ्तार से सब्र का इम्तहान लेता है. यह एक घंटे में केवल 0.26 किलोमीटर तक का ही सफर तय कर पाता है. 

Diwali 2025 : क्या होते हैं Green Patake, दिल्ली में कहां मिलेंगे और कैसे करें इनकी पहचान?

स्लो लोरिस (Slow Loris)

स्लो लोरिस भी पेड़ों पर रहने वाला बेहद आलसी जानवर हैं. ये धीरे-धीरे डग भरते हैं. इनकी रफ्तार 1.8 किलोमीटर प्रति घंटा ही होती है.

स्लॉथ (Sloth)

धीमेपन का बादशाह’ का ताज स्लॉथ को ही मिलेगा. क्योंकि यह केवल 1.6 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ पाता है. हफ्ते में बस एक बार ही पेड़ से नीचे उतरता है. वो भी केवल शोच के लिए. श्मनों से बचने के लिए पेड़ों की पत्तियों में छुप जाते हैं.

GK: इस मुस्लिम देश में नोट पर छपती है ‘गणपति बप्पा’ की तस्वीर, जानें ऐसे ही हैरान कर देने वाले सवालों के जवाब

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Etawah news: इटावा में नाबालिग से मारपीट का आरोप, पड़ोसी पर केस दर्ज, माहौल गरमाया

Etawah news:  इटावा के शिव नगर इलाके में नाबालिग बच्ची से मारपीट का मामला सामने…

April 20, 2026

संबल में सनसनी! बरी होकर घर लौटा युवक मिला मृत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Sambhal news: संभल में दो दिन पहले ही युवक जेल से छूटकर आया था. रात…

April 20, 2026

एक दुल्हन, कई पति! आज भी जिंदा है ‘पांचाली’ प्रथा, एक साथ कैसे गुजारते हैं दिन-रात?

Humla Nyinba Community: भारत के एक पड़ोसी देश में न्यिनबा समुदाय आज तक पांचाली प्रथा…

April 20, 2026

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई को बनेगा खास योग! शनि-बुध की युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई 2026 को बनने वाला शनि-बुध का द्विद्वादश दृष्टि योग खास माना…

April 20, 2026