GK Trending Quiz: जानिए भारतीय इतिहास से जुड़े रोचक सवाल और उसके जवाब

GK Trending Quiz: अगर आप सामान्य ज्ञान पढ़ना या जानना चाहते हैं तो इनखबर का यह प्रयास आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा. यहां आपको देश-विदेश से जुड़े रोचक सवाल-जवाब और प्रश्नोत्तरी जानने का मौका मिलेगा.

Published by Swarnim Suprakash

GK Trending Quiz: इनखबर एक बार फिर देश और राज्य से जुड़ी सामान्य ज्ञान की जानकारी लेकर हाजिर है. इसे जानने से न केवल आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटरव्यू और करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए भी यह बेहद उपयोगी साबित होगा. इस लेख के माध्यम से आपको भारत की विरासत, इतिहास और सांस्कृतिक पहचान को जानने का मौका मिलेगा. तो आइए एक नज़र डालते हैं कुछ रोचक और दिलचस्प सवालों के जवाबों पर.

भारतीय इतिहास से जुड़े सवाल और उसके जवाब

प्रश्न 1: कब और किसने की थी सिंधु घाटी सभ्यता की खोज?
उत्तर: भारतीय पुरातत्वविद् दयाराम साहनी ने सिंधु घाटी सभ्यता की खोज 1921 में  की थी. दयाराम साहनी ने हड़प्पा में खुदाई की और इस प्राचीन सभ्यता के अवशेषों का पता लगाया. 

प्रश्न 2: भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना कब और किसने की थी?
उत्तर: भारत में मध्य एशियाई शासक बाबर ने 1526 में  मुगल साम्राज्य की नींव रखी थी. 

प्रश्न 3: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ कब शुरू हुआ था?
उत्तर: ब्रिटिश सरकार के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन 8 अगस्त 1942 शुरू किया गया था. यह आंदोलन महात्मा गाँधी के नेतृत्व में शुरू हुआ था जिसका उद्देश्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था. 

प्रश्न 4: प्राचीन भारत के महान शासक अशोक का संबंध किस वंश से था?
उत्तर: अशोक जो एक शक्तिशाली और प्रभावशाली शासक थे उनका सम्बन्ध ‘चन्द्रगुप्त मौर्य’ के द्वारा स्थापित मौर्य वंश से था. कलिंग की लड़ाई के बाद उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया और इसे पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी प्रचारित करने का प्रयास किया. 

प्रश्न 5: भारतीय संविधान कब और किसकी अध्यक्षता में लागू हुआ था?
उत्तर: डॉ. भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान तैयार किया गया था जो भारत को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित करता है. भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था.

दुनिया का इकलौता देश जिसकी नहीं है कोई भी राजधानी, हैरान कर देगी पीछे की वजह

प्रश्न 6: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में कब किया गया ‘असहयोग आंदोलन’? 
उत्तर: स्वतंत्रता संग्राम में असहयोग आंदोलन 1920 में शुरू हुआ था जिसका नेतृत्व ‘महात्मा गांधी’ ने किया था. इस आंदोलन का उद्देश्य ब्रिटिश सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रतिरोध प्रदर्शन करना था.

प्रश्न 7: प्राचीन भारत के महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री ‘आर्यभट्ट’ का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट का जन्म कुसुमपुर (पाटलिपुत्र) में हुआ था, जो वर्तमान में बिहार की राजधानी पटना है. आर्यभट्ट का जन्म 476 ईस्वी में हुआ था. आर्यभट्ट को शून्य की खोज से भी जाना जाता है. उन्होंने पृथ्वी के घूर्णन की अवधारणा भी प्रस्तुत की. उनके कार्यों का गणित और खगोलशास्त्र के क्षेत्र में  महत्वपूर्ण योगदान है.

वो देश जहां नहीं हैं एक भी नदी, पानी के एक-एक बूंद के लिए लोग करते हैं ये काम

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Amethi Road Accident: अमेठी में भीषण सड़क हादसा, डंपर-बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

Amethi Road Accident: अमेठी में तेज रफ्तार डंपर और बाइक की टक्कर में एक युवक…

April 20, 2026

Mathura News : 25 साल बाद बनी 3 किमी सड़क, 24 घंटे में उखड़ी; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Mathura News : मथुरा के राया ब्लॉक के ग्राम केहरी घड़ी बंबे से सहसु नगला…

April 20, 2026

Jabalpur Accident: शादी की खुशियां मातम में बदली, कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत

Jabalpur Accident: जबलपुर के टेमर भीटा में बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले रवि पटेल…

April 20, 2026

Jabalpur Central Jail Death: कैसे हुई बंदी की मौत? जबलपुर जेल में मचा हड़कंप, जांच शुरू

Jabalpur Central Jail Death: सुभाषचंद्र केंद्रीय जेल में सोमवार सुबह एक बंदी द्वारा फांसी लगा…

April 20, 2026