Categories: मनोरंजन

एक बार देखना शुरू किया तो रोक नहीं पाएंगे 5 बेहतरीन सस्पेंस फिल्में, जिनमें है रहस्य और रोमांच का तड़का

Top Thriller Movies 2025: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सिर्फ देखते ही नहीं, बल्कि दिमाग में बैठ जाती हैं। इन्हें देखने के बाद भी आप देर तक उनकी कहानी और किरदारों के बारे में सोचते रहते हैं। यही ताकत होती है अच्छी थ्रिलर फिल्मों की — जहां हर सीन के बाद आगे क्या होगा, इसकी बेचैनी बढ़ती जाती है।

अगर इस हफ्ते आपका मूड घर पर बैठकर पॉपकॉर्न और टीवी के साथ कुछ खास देखने का है, तो ये 5 फिल्में बिल्कुल सही रहेंगी। इनमें मिलेगा आपको रहस्य, जबरदस्त ट्विस्ट और ऐसी कहानियां जो खत्म होने के बाद भी दिमाग में घूमती रहेंगी।

1. Drishyam (IMDb 8.2 | JioHotstar)

अजय देवगन इस फिल्म में ऐसे पिता की भूमिका निभाते हैं जो अपने परिवार को बचाने के लिए ऐसा प्लान बनाता है, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है। हर सीन में नया ट्विस्ट है, जिससे आप फिल्म से नज़र नहीं हटा पाएंगे।

2. Aiyaary (IMDb 5.3 | JioHotstar)

मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी एक मिलिट्री थ्रिलर में नजर आती है। कहानी में इंटेलिजेंस, साजिश और पर्सनल ईगो का टकराव देखने को मिलता है। स्ट्रैटेजी और माइंड गेम पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट।

3. Rorschach (IMDb 6.9 | JioHotstar)

Related Post

ममूटी की दमदार एक्टिंग और रहस्य से भरी कहानी। पति-पत्नी की रहस्यमयी गुमशुदगी के पीछे की सच्चाई जानने का रोमांच आपको बांधे रखेगा।

4. Ratsasan (IMDb 8.3 | JioHotstar, SunNXT)

एक पुलिस अफसर और साइको किलर के बीच दिमागी खेल। इतना जबरदस्त सस्पेंस कि सांसें थम जाएं। Drishyam पसंद आई हो तो इसे जरूर देखें।

5. Talvar (IMDb 8.1 | JioHotstar)

नोएडा डबल मर्डर केस पर आधारित फिल्म। इरफान खान की बेहतरीन एक्टिंग और इन्वेस्टिगेशन ड्रामा का तगड़ा तड़का आपको बांधे रखेगा।

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026