सिर्फ एक कॉल और लौट आया ‘क्योंकि… 2’, ऐसे हुआ Smriti Irani और एकता कपूर का कमबैक

Kyunki 2 Comeback Story: टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने दूसरे सीजन के साथ अब लौट आया है. एकता कपूर और स्मृति ईरानी की इस धमाकेदार वापसी के साथ शो का टारगेट भी 2000 एपिसोड्स हैं. लेकिन, क्या आपको पता है कि इस कमबैक के पीछे की स्टोरी क्या है. चलिए जानते हैं कैसे बना 'क्योंकि 2'.

Published by Shraddha Pandey

Smriti Irani Comeback: टीवी का सबसे बड़ा ड्रामा, जिसने 2000 के दशक में हर घर का हिस्सा बनकर इतिहास लिखा था, अब फिर से लौट आया है. जी हां, हम बात कर रहे हैं “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” (Kyunki Saas Bhi Kabhi Thi) की. एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने सालों बाद इस शो को रीबूट करके फिर से फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. और, खास बात, इस बार भी स्मृति ईरानी (Smriti Irani) उर्फ तुलसी ही कहानी (Tulsi) की जान बनेंगी.

एकता और स्मृति का इमोशनल कनेक्शन

एकता कपूर ने खुलासा किया कि यह शो तभी वापस आ पाया जब स्मृति ईरानी ने हां कहा. दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत हो रही थी और एक दिन स्मृति की कॉल ने यह सपना सच कर दिया. एकता मानती हैं कि स्मृति के बिना “क्योंकि” का रीबूट नामुमकिन था.

2000 एपिसोड का टारगेट

इस बार शो का फॉर्मेट थोड़ा अलग है. एकता ने साफ कहा है कि शो लिमिटेड रहेगा और जब तक 2000 एपिसोड पूरे नहीं हो जाते, तब तक यह चलता रहेगा. इसके बाद कहानी खत्म हो जाएगी. यानी शुरुआत से ही इसका एंड तय कर दिया गया है.

Related Post

कंटेंट और कॉन्ट्रोवर्सी

जैसा कि हमेशा होता है, एकता का शो हो और उसमें कॉन्ट्रोवर्सी न हो, ऐसा मुमकिन ही नहीं. इस बार तुलसी का एक वजन मशीन वाला सीन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. एकता का कहना है कि यह सीन सिर्फ शॉक वैल्यू नहीं, बल्कि एक गहरी सोच दिखाने के लिए रखा गया है.

पुरानी यादें, नया जमाना

जहां पुराने फैंस के लिए यह नॉस्टैल्जिया का डोज़ है, वहीं सवाल ये भी है कि क्या आज की जेनरेशन, जो OTT और शॉर्ट वीडियो की आदी है, उतनी ही धड़कन से इस शो को देखेगी? एकता और स्मृति दोनों मानती हैं कि कहानी और इमोशन अगर स्ट्रॉन्ग हों, तो ऑडियंस जरूर कनेक्ट करेगी.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026