‘लाख झूठे मरे होंगे…’ Tanya Mittal के झूठ सुन ठनका बिग बॉस की इस हसीना का माथा, बोलीं- मुझे उससे नफरत है

Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 में बड़ी-बड़ी बातें कहने वाली तान्या मित्तल हर तरफ चर्चाओं में हैं. अब बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने भी उन्हें खरी-खोटी सुना दी है. एक्ट्रेस ने कहा कि- अब मुझे बस उसका घर देखना है.

Published by Preeti Rajput

Bigg Boss EX Contestant Chahat Panday On Tanya Mittal : बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में एक कंटेस्टेंट शुरु से लेकर अब तक चर्चाओं में बना हुआ है. यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि बड़ी-बड़ी बाते करने वाली तान्या मित्तल (Tanya Mittal) हैं. वह शो के भीतर इतनी बड़ी-बड़ी बातें कह चुकी हैं, जिनपर लोगों को यकीन कर पाना मुश्किल हो गया है. जो भी गेस्ट बिग बॉस के घर में आता है, वह उन्हें बिना ताना कसे नहीं जाता है. हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वालीं मालती चाहर (Malti Chahar) ने भी तान्या मित्तल के दावों पर सवाल खड़े किए. 

चाहत पांडे देखना चाहती हैं तान्या मित्तल का घर

अब इस बीच एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे ने भी तान्या मित्तल को लेकर अपनी राय पेश की है. चाहत पांडे (Chahat Panday)ने कहा कि- वह जितनी सीधी नजर आ रही हैं, उतनी हैं नहीं. टेली मसाला’ के साथ बातचीत में चाहते ने तान्या पर निशाना साधते हुए कहा कि- मैं सिर्फ एक बार उनका घर देखना चाहती हूं. तान्या जी प्लीज जब आप शो से बाहर आएं, तो मुझे अपने घर एक बार इनवाइट करना. वरना मैं खुद ही आ जाऊंगी. मेरे साथ बहुत सारे लोग आपका घर देखना चाहते हैं. प्लीज जब भी आप बाहर आएं, तो मुझे बुलाईएगा. मैं आपका घर सभी को दिखाना चाहती हूं.

वो मां नहीं बन सकती थी इसलिए…, दिलीप कुमार-मधुबाला का रिश्ता टूटने की वजह जान चौंक जाएंगे!

Related Post

वह बहुत बड़ी झूठी – चाहत

चाहते ने आगे कहा कि- मैं उनका आलीशान घर देखने के लिए काफी उत्साहित हूं. मुझे जानना है कि सेवन और फाइव स्टार आपके घर के सामने कैसे सस्ते नजर आते हैं. मुझे शुरु मैं तान्या की बाते दिलचस्प लगती थी. लेकिन अब सभी को साफ पता लग गया है कि वह सिर से लेकर पैर तक झूठ बोल रही हैं. मुझे ये सब देखकर उनसे नफरत और चिढ़ हो गई है. वह बहुत बड़ी झूठी है. मुझे लगता है कि जब एक लाख झूठे मरे होंगे, तब वह पैदा हुई होंगी.

टॉप और ब्रा उतारो, जब साजिद खान ने एक्ट्रेस से की बेहूदा डिमांड, आगे की कहानी सुन दहल जाएंगे!

कई झूठ बोल चुकी हैं तान्या मित्तल

तान्या ने जब से बिग बॉस 19 के अंदर एंट्री ली है. वह तभी से अपनी बड़ी-बड़ी बातों को लेकर सुर्खियों में हैं. वह शो के भीतर कई बार अपने रईसी के किस्से सुना चुकी हैं. उन्होंने नीलम से कहा था किवह कॉफी पीने आगरा जाती हैं, बकलावा खाने दुबई, दाल खाने दिल्ली और बिसकुट लंदन से आते हैं. उनके पास 150 बॉडीगार्ड हैं औरजाने क्या-क्या?

Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026