14 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने पी हद से ज्यादा शराब, हुआ ऐसा खतरनाक अंजाम

VJ अनुषा दांडेकर ने शेयर की 14 साल की उम्र की चौंकाने वाली कहानी, जब एक गलती से उन्हें मौत के करीब पहुंचना पड़ा था. पढ़ें पूरा किस्सा.

Published by Kavita Rajput

फेमस VJ, एक्टर और होस्ट अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) पिछले दो दशकों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. हाल ही में अनुषा ने डॉक्टर मधु चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर अपनी टीनेज लाइफ से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए हैं. आपको बता दें कि अनुषा को MTV के जरिए घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी. मधु चोपड़ा से बातचीत में अनुषा ने बताया कि 14 साल की उम्र में उनकी लाइफ में एक ऐसा टर्निंग पॉइंट आया था जिसने उनकी पूरी लाइफ को हमेशा-हमेशा के लिए बदल दिया था. क्या था वो टर्निंग पॉइंट आइये आपको बताते हैं. 

14 साल की उम्र में हुआ मौत से सामना 

अनुषा बताती हैं कि घर में उन्हें माता-पिता से पूरी आजादी मिली हुई थी. इसके चलते उन्होंने एक बार ऐसा स्टेप उठा लिया जिसके चलते उन्हें लेने के देने पड़ गए थे. अनुषा के अनुसार, एक बार महज 14 साल की उम्र में उन्होंने खूब सारी शराब पी ली थी. इसका नतीजा ये हुआ कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. अनुषा इस इंसिडेंट को याद करते हुए कहती हैं, ‘क्या मैंने कभी शराब ट्राय की थी ? हां, जब मैं 14 साल की थी तब मुझे लगा कि ये बहुत टेस्टी होगी इसलिए मैंने पूरी की पूरी पी ली और हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा. मुझे याद है नर्स ने मेरे पिता से कहा था, ‘इसके पीछे पागल नहीं होइए, ये इसके बाद इस तरह से कभी शराब नहीं पिएगी’.

Related Post

सिगरेट को कभी हाथ नहीं लगातीं अनुषा 

VJ अनुषा बताती हैं कि उन्होंने कभी शराब और सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया. अनुषा के अनुसार उनके पिता स्मोकर हैं जबकि उन्हें अस्थमा की दिक्कत है, ऐसे में सिगरेट पीने का उन्हें कभी ख्याल ही नहीं आया. अनुषा मजाक-मजाक में कहती हैं कि कई बार लोग मेरी एनर्जी देखकर मैनेजर से सवाल करते हैं कि ये ऐसा क्या लेती है जो इतनी एक्टिव रहती है ? मेरी मैनेजर उन्हें बताती हैं कि ये तो किसी इवेंट में वाइन तक नहीं पीतीं.

Kavita Rajput

Recent Posts

नशे में रफ्तार का कहर, बाइक सवार ने राहगीरों को कुचला; 2 की मौत, 4 घायल

GPM Road Accident: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक…

April 21, 2026

धमतरी में हरियाली का सफाया! नियमों को ताक पर रख काटे गए सैकड़ों पेड़; मिलीभगत के आरोप

Dhamtari illegal tree cutting: धमतरी कन्हारपुरी-कोसमर्रा मार्ग पर नियमों को ताक में रख सैकड़ों पेड़…

April 21, 2026

इटावा में सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन माफिया पर शिकंजा; 2 गिरफ्तार

Etawah Forest Raid: इटावा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ…

April 21, 2026

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026