Anupama Today Episode 2nd November: राही की सास की चाल, अनुपमा के दिल का करीबी बनेगा शिकार; हाथ-पैर जोड़ेगी माही

Anupama Aaj Ka Episode: अनुपमा सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा कि ख्याति अंश को घर से बाहर निकालने का प्लान बनाएगी. वहीं, दूसरी तरफ गौतम और राही के प्यार की पोल भी कोठारी परिवार के सामने खुल जाएगी.

Published by Prachi Tandon

Rupali Ganguly Anupama Today Episode: अनुपमा सीरियल की कहानी में हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ ईशानी की न्यूड फोटोज लीक और ब्लैकमेलर की कहानी चल रही है. वहीं, दूसरी तरफ कोठारी परिवार की वजह से भी अनुपमा चैन की सांस नहीं ले पा रही है. अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा कि ईशानी होश में आएगी और अनु से बात करना चाहेगी. जहां अनुपमा उससे कहेगी कि वह ईशानी को इंसाफ दिलाकर ही रहेगी. वहीं, दूसरी तरफ शाह हाऊस में भाईदूज की तैयारियां चल रही होंगी लेकिन, तभी राजा वहां पहुंच जाएगा.

राजा को घर से बाहर निकालेगी परी

शाह हाउस में राजा को देखकर परी का पारा चढ़ जाएगा और गुस्से में वह उसे बाहर निकाल देगी. इतना ही नहीं, परी अपने पति पर बहन ईशानी को पसंद करने का आरोप भी लगा देगी. परी का यह रवैया देखकर राजा परेशान हो जाएगा और लटका मुंह लेकर लौट जाएगा. वहीं, राजा के जाने के बाद ईशानी और परी खूब आंसू बहाएंगी. परी और ईशानी की हालत देखकर अनुपमा दोनों को हिम्मत देगी. अनुपमा को घर लौटा देखकर पाखी और किंजल भी अपना दिल खोलती नजर आएंगी. 

राही की सास ख्याति चलेगी नई चाल

ख्याति एक बार फिर अनुपमा के खिलाफ हो गई है और उसे लगता है कि वह अपने परिवार को खो रही है. ऐसे में जब ख्याति देखेगी कि अंश के हाथ में कोठारी परिवार का बिजनेस जा रहा है, तो वह अपना आपा खो बैठेगी, जिसके बाद वह पराग को भड़काती नजर आएगी. इतना ही नहीं, वह पराग को जमीन-जायदाद का बंटवारा करने की बात भी कह डालेगी. भाईदूज के सेलिब्रेशन के बीच पराग भी बंटवारे का ऐलान कर देगा, जिससे सारा माहौल बिगड़ जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सलमान खान ने नहीं कुनिका-शहबाज की लगाई क्लास, अशनूर के छलके आंसू; बोलीं- 14 साल की उम्र से…

Related Post

बिजनेस के बंटवारे का ऐलान सुनकर अंश को गुस्सा आ जाएगा. इसके बाद वसुंधरा भी अंश को ताने मारेगी और कहेगी कि माही को हिस्सा देना एक सही फैसला है. जिसके बाद अंश के होश उड़ जाएंगे. 

माही और गौतम की खुल जाएगी पोल

भाईदूज पर जैसे ही माही अंश को टीका लगाने आएगी तो गुस्से में वह मना कर देगा. इतना ही नहीं, वह पराग और कोठारी परिवार में बता देगा कि माही और गौतम का चक्कर चल रहा है. यह बात सुनकर पराग का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के पैर छूने पर मिली धमकी पर Diljit Dosanjh का जवाब, खालिस्तानी संगठन को चुभ जाएगी बात!

Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026