गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद Sunny Deol अब लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में देशभक्ति, इतिहास और पौराणिक कथाओं का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा। सनी देओल इस समय चार बड़ी फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं। इनमें से हर फिल्म अलग अंदाज़ और कहानी लेकर आ रही है। ये एक्टर का धमाकेदार कमबैक भी माना जा रहा है। फैंस भी उनके अलग अलग और अनोखे अंदाज देखने के लिए उत्सुक हैं।
Lahore 1947
यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की कहानी पर बेस्ड है। इसमें सनी देओल एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो लाहौर में रहकर परिवार को सुरक्षित रखने की कोशिश करता है। फिल्म का निर्माण आमिर खान कर रहे हैं और निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं।
Border 2
1997 की ब्लॉकबस्टर ‘Border’ के सीक्वल में सनी एक बार फिर सैनिक के अवतार में नजर आएंगे। गणतंत्र दिवस पर इसका पहला पोस्टर रिलीज हुआ, जिसमें वो दुश्मनों पर बंदूक ताने दिखे। इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार भी होंगे। फिल्म 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
Ramayana (Part 1)
सनी देओल इस बड़े प्रोजेक्ट में हनुमान का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण का किरदार करेंगे। यह अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
अन्य प्रोजेक्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल और भी बड़े एक्शन ड्रामा फिल्मों में काम कर रहे हैं। गदर 2 की सफलता के बाद दर्शकों को उनकी फिल्मों से और ज्यादा उम्मीदें हैं।