Sudha Chandran: वेटरन टीवी एक्ट्रेस और भरतनाट्यम डांसर सुधा चंद्रन जनवरी की शुरुआत में अचानक सुर्खियों में आ गई थी. इसकी वजह उनके घर पर हुई माता की चौकी (धार्मिक सभा) का एक वीडियो था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वीडियो में सुधा भक्ति गीतों पर नाचती हुई दिख रही थीं, लेकिन कुछ ही पलों में उनकी भक्ति इतनी गहरी हो गई कि उन्होंने खुद पर से कंट्रोल खो दिया और पूरी तरह भावनाओं में बह गई है.
यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था. जहां कई लोगों ने इसे आस्था और भक्ति की सच्ची अभिव्यक्ति बताया है. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे एक दिखावा बताते हुए एक्ट्रेस पर अटेंशन पाने का आरोप लगाया है. इस पूरे विवाद के बीच सुधा चंद्रन ने अब उस इमोशनल पल के बारे में खुलकर बात की है.
वायरल वीडियो पर सुधा चंद्रन का खुलासा
सुधा चंद्रन ने हाल ही में ‘हिंदी रश’ से इस पूरी घटना के बारे में बात की है. उन्होंने कहा कि “मुझे तो याद भी नहीं कि उस हालत में मेरे साथ क्या हुआ था. मैं यह भी नहीं कहूंगी कि देवी खुद मेरे अंदर आ गईं, क्योंकि अगर ऐसा होता तो मेरा शरीर फट जाता. कोई भी उस एनर्जी को झेल नहीं सकता है.”
Delhi Lok Adalat 2026 Date: दिल्ली वालों की होगी मौज, इस तारीख को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, जानें कैसे करें पेंडिंग चालान
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि शायद उनका एक हिस्सा आशीर्वाद के तौर पर मेरे अंदर आया होगा, बस मैं इतना ही कह सकती हूं. शायद उनकी मौजूदगी थी, शायद नहीं. मैं पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकती, लेकिन मुझे पता है कि मैं धन्य हूं. मैंने हमेशा इन बातों पर विश्वास किया है, और यह मेरे साथ हुआ है.”
6-7 मिनट में 4 लीटर पानी पी लिया
सुधा चंद्रन ने कहा कि “इस बार एनर्जी बहुत ज़्यादा थी. ऐसा होने के बाद मैं बहुत थक जाती हूं. मेरे परिवार ने मुझे बताया कि मैंने लगभग 6-7 मिनट में करीब 4 लीटर पानी पी लिया था. मतलब क्या यह किसी इंसान के लिए मुमकिन है? मेरे पति ने मुझे बताया कि मैं पानी के लिए गिड़गिड़ा रही थी. लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स किए है. कुछ ने कहा कि मैं अभी भी न्यू ईयर पार्टी के नशे में थी. मैं इन बातों पर हंसती हूं. मुझे लगता है कि हर किसी की अपनी सोच और अपनी पसंद होती है.”
Nitish Rajput SSC Controversy: कौन हैं नीतीश राजपूत, जिन पर SSC परीक्षा कंपनी ने दायर किया 2.5 करोड़ रुपये का बड़ा
क्या थी घटना?
यह घटना तब हुई जब सुधा अपने घर पर माता की चौकी (एक धार्मिक सभा) होस्ट कर रही थीं, जिसमें टेलीविजन इंडस्ट्री के उनके साथी कलाकार भी शामिल हुए थे. वीडियो में एक्ट्रेस ऐसे रिएक्ट करती हुई दिख रही थीं जैसे उन पर किसी का साया हो या वह खुद पर कंट्रोल में न हों. उन्हें हॉल में इधर-उधर घूमते देखा गया, जबकि परिवार के सदस्य और दूसरे मेहमान उन्हें शांत करने और सहारा देने की कोशिश कर रहे थे. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, कई लोगों ने उनके बर्ताव और इरादों पर सवाल उठाए थे.