Parag Tyagi : शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया था। इस खबर ने उनके करीबी और फैंंस को अंदर तक झटका लगा था। हमेशा खुश रहने वाली शेफाली अचानक से सभी को छोड़कर चली गई। पत्नि की मौत के बाद पराग त्यागी को खुद को संभालने में काफी ज्यादा समय लग गया। वह आज तक खुद को ठीक तरह से संभाल नहीं पाए हैं। वह हर रोज नई कोशिश करते हैं ताकि वह अपनी परी के पास रह पाएं। फैंस हमेशा उन्हें प्यार और सहानुभुती देते हैं।
पराग त्यागी ने बनवाया टैटू
हाल ही में पराग ने शेफाली जरीवाला को एक बार फिर याद करते हुए अपनी छाती पर उनका टैटू करवा लिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। वीडियो में वह अपनी छाती पर टैटू गुदवाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी छाती पर अपनी पत्नि शेफाली जरीवाला की तस्वीर का टैटू बनवाया है। टैटू आर्टिस्ट कहते नजर आ रहे हैं कि पराग त्यागी संग इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर वह काफी ब्लेस्ड महसूस कर रहे हैं। पराग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर उनपर अपना प्यार और भरोसा बरसा रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि पराग ने सच्चे प्यार की एक अनोखी मिसाल कायम की है।
पूरा किया शेफाली का अधूरा सपना
गौरतलब हो कि 12 अगस्त को पराग ने पहली बार अपनी पत्नी शेफाली के बिना अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। साथ ही इस खास मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी का अधूरा सपना भी पूरा किया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फैंस को खुद दी। उन्होंने लोगों को बताया कि- परी हमेशा से एक एनजीओ खोलना चाहती थी। जो लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई में मदद कर सकें। आज मैंने उनका वो अधूरा सपना पूरा कर दिया है।
पराग ने पॉडकास्ट चैनल किया शुरू
बता दें कि पराग त्यागी ने फाउंडेशन रजिस्टर करवाई जिसका नाम शेफाली जरीवाला राइज़ फाउंडेशन फॉर गर्ल्स एजुकेशन एंड विमन एम्पावरमेंट है। यह बताया कि उन्होंने पहली बच्ची का स्कूल में एडमिशन भी करवा दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी। इस फाउंडेशन के फंड के लिए पराग त्यागी ने यूट्यूब पर अपना एक पॉडकास्ट चैनल भी शुरू कर दिया है।