Categories: मनोरंजन

Gia Manek Wedding: 39 साल की उम्र में ‘गोपी बहू’ ने की शादी, बॉयफ्रेंड संग जिया मानेक ने चोरी-छिपे की सीक्रेट वेडिंग, देखें तस्वीरें…

Gia Manek Wedding: जिया मानेक ने आखिरकार शादी कर ली है। उन्होंने शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Published by Preeti Rajput

Gia Manek Wedding: साथ निभाना साथिया फेम एक्ट्रेस जिया मानेक आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने सबसे छुपा कर वरुण जैन के साथ प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे ले लिए हैं। जिया ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। वह अपने पति के साथ शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जिया मानेक सिंपल सोबर लुक में भी कहर ढा रही है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

जिया मानेक ने रचाई शादी 

उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- ईश्वर और गुरु की कृपा और अपार प्रेम के साथ, हम इस शाश्वत मिलन में कदम रख चुके हैं – हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाकर। हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया।श्रीमान और श्रीमती के रूप में हंसी, रोमांच, यादों और साथ से भरे जीवन के लिए शुभकामनाएं।

A post shared by Gia Manek (@gia_manek)

Related Post

जिया मानेक का ब्राइडल लुक

तस्वीरों में जिया गोल्डन कलर की साड़ी में काफी सुंदर नजर आ रही हैं। उन्होंने साड़ी के साथ टेंपल जूलरी पहनी थी। मांग टीका, हैवी नेकलेस और कमरबंद, झुमके उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। उन्होंने हाथों में लाल चूड़िया भी पहनी हुई है। गजरे से उन्होंने हेयरस्टाइल किया है। दिल्हन के लुक में जिया मानेक काफी सुंदर लग रही हैं।
इन शोज में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस
जिया मानेक और वरुण जैन ने भूत शुद्धि विवाह किया है। बता दें कि यह यौगिक काल की सबसे प्राचीन विवाह पद्धति मानी जाती है। भूत शुद्धि विवाह शरीर में मौजूद पांच तत्वों सही तरीके से संगठित करने की प्रक्रिया होती है। जिया मानेक  साथ निभाना साथिया, तेरा मेरा साथ रहे, जिनी और जूजू और मनमोहिनी  जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। वह अपने किरदारों से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। आज भी उनके किरदारों को लोग याद करते हैं।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: gia manek

Recent Posts

LPG cylinder online booking: घर बैठे ऑनलाइन बुक करें गैस सिलेंडर, जानें स्टेप बॉय स्टेप तरीका

LPG cylinder online booking: इन दिनों मार्केट में हो रही गैस किल्लत के चक्कर में…

March 17, 2026

Viral Video: पापा-मम्मी मर गए’, टीचर के एक सवाल ने बच्चे की आंखें कर दिन नम, Video Viral

School Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होती हैं. जिनमे कई…

March 17, 2026

Jannat Zubair: दिन-दहाड़े बदसलूकी! Jannat Zubair और भाई के साथ मारपीट,जानें क्या है पूरा मामला?

Jannat Zubair: जन्नत जुबैर जो एक TV एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर हैं, उनके साथ बीते सोमवार…

March 17, 2026